राजनीति

#अपराध

October 24, 2024

हिमाचल में थप्पड़कांड- हाउस मीटिंग में दौड़ती आई महिला प्रधान, BDC का कर दिया गाल लाल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal news hindi bilaspur female head namhol panchayat publicly slapped vice president panchayat committee
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बेहद ही हैरतअंगेज करने वाला मामला सामने आया है। पंचायत में हो रही एक त्रैमासिक बैठक के दौरान विवादास्पद घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नम्होल पंचायत की महिला प्रधान ने सरेआम पंचायत समिति के उपाध्यक्ष के थप्पड़ जड़ दिया।

सबसे सामने मार दिया चांटा

यह घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे सदर विकास खंड दफ्तर में हुई। पंचायत प्रधान जीवन लता ने सदर पंचायत समिति के उपाध्यक्ष मस्तराम ठाकुर पर सबके सामने हाथ उठाया। बैठक के दौरान अचानक प्रधान का आना और उपाध्यक्ष पर हमला करना सबको चौंका गया। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां मिलेंगी शुगर फ्री मिठाइयां, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत

मौके से फरार हुई प्रधान

वहीं, घटना के तुरंत बाद प्रधान मौके से फरार हो गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने जीवन लता को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहीं। घटना के बाद, सदर पंचायत समिति की अध्यक्ष सीता धीमान और उपाध्यक्ष मस्तराम ठाकुर ने पुलिस को सूचित किया। यह भी पढ़ें: हिमाचल : ससुराल वाले दहेज के लिए करते हैं तंग, मासूम को गोद में उठाए थाने पहुंची बहू

महिला प्रधान के खिलाफ FIR दर्ज

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों के बयान के आधार पर महिला प्रधान के खिलाफ FIR दर्ज की। जांच शुरू कर दी गई है। सीता धीमान ने बताया कि बैठक में महिला प्रधान को आमंत्रित नहीं किया गया था, फिर भी वह वहां पहुंचीं और उपाध्यक्ष को थप्पड़ मारा। उन्होंने मांग की कि आरोपी महिला प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

क्या कहते है शिकायतकर्ता

उधर, उपाध्यक्ष मस्तराम ठाकुर ने कहा कि उनका जीवन लता से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। इसके बावजूद, उन्होंने इस हमले की निंदा की और जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर महिला प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वह उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे देंगे। यह भी पढ़ें: हिमाचल : पत्नी के साथ चल रह था विवाद, परेशान पति ने उठाया गलत कदम

क्षेत्र का तनाव

इस घटना के बाद से क्षेत्र का माहौल गरमाया हुआ है। जनप्रतिनिधियों ने डीसी बिलासपुर आबिद सादिक हुसैन को ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें उन्होंने महिला प्रधान के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। डीसी ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और उचित कदम उठाए जाएंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख