#अपराध

May 26, 2025

विमल नेगी की पत्नी किरण बोलीं- पति पर बनाया गलत काम का दबाव, CBI जांच में सच आएगा सामने

हिमाचल पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

शेयर करें:

engineer vimal negi

रिकांगपिओ | हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में CBI जांच के आदेश दे दिए हैं। इस बड़े फैसले के बाद मृतक इंजीनियर की पत्नी किरण नेगी ने मीडिया से बातचीत में गहरा दुख और नाराज़गी ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य की जांच एजेंसियां ईमानदारी से काम करतीं, तो उन्हें कोर्ट का दरवाज़ा नहीं खटखटाना पड़ता।

गलत फाइलों पर साइन करने का दबाव था

किरण नेगी ने स्पष्ट आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति पर हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के कुछ अधिकारियों की ओर से गलत फाइलों पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि विमल ने कभी भी उस दबाव के आगे झुकने से इनकार किया और इसी वजह से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क से नीचे लुढ़की स्कूटी, रात भर फोन करता रहा परिवार; बेटे ने तड़प-तड़प कर त्यागे प्राण

बोलीं- मेरे पति ईमानदार थे

किरण ने आगे कहा कि मेरे पति ईमानदार और निडर इंसान थे। उन्होंने हमेशा सिस्टम के अंदर रहकर सही काम करने की कोशिश की, लेकिन जब आप झुकते नहीं, तो सिस्टम आपको तोड़ने की कोशिश करता है

यह भी पढ़ें : DGP VS SP : आज CM सुक्खू ले सकते है बड़ा फैसला, दोनों अफसरों पर गिर सकती है गाज

CBI जांच से खुलेंगे सच के दरवाज़े

हाईकोर्ट के इस आदेश को किरण ने न्याय की नई उम्मीद बताया। उन्होंने किन्नौर जिले और पूरे हिमाचल के उन लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस संघर्ष में उनका साथ दिया। किरण ने कहा कि अब जब हाईकोर्ट ने CBI जांच का रास्ता साफ किया है, मुझे यकीन है कि मेरे पति की मौत का सच सामने आएगा। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख