शिमला। हिमाचल प्रदेश में बिहार के मधेपुरा स्थित भर्राही थाना क्षेत्र का एक किशोर लापता चल रहा है। परिजनों ने पुलिस और स्थानीय लोगों से बच्चे की खोज में मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि 17 नवंबर को ये किशोर हिमाचल प्रदेश आया था। जिसके बाद से ही ये गुमशुदा बताया जा रहा है ।
चचेरे भाई के साथ आया था हिमाचल
लापता की पहचान नीरज कुमार (16) पुत्र बीजो मुखिया भर्राही थाना क्षेत्र के मधुबन वार्ड चार के रूप में हुई है। नीरज की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि 17 नवंबर को नीरज चचेरे भाई के साथ हिमाचल प्रदेश गया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल में खाना खाने बैठे बच्चे, मिड-डे मील की दाल में मिली छिपकली
किसी होटल में करता था काम
परिजनों के अनुसार नीरज हिमाचल में ही किसी होटल में काम करता था। वहीं, बीते हफ्ते ही नीरज की घर पर बात भी हुई थी। फोन पर हुई बातचीत में नीरज ने अपनी मां को बताया था कि हिमाचल में काफी ठंड हो चुकी है और उसके पास गर्म कपड़ों की कमी है। जिसके बाद नीरज ने परिजनों से पैसा भी मांगा था ताकि वह कपड़े खरीद सके
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरा नौजवान युवक, भाई के साथ आया था घूमने
6 दिनों से नहीं हुआ संपर्क
नीरज की मां का कहना है कि इसके बाद उनकी बात कभी अपने बेटे से नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि 6 दिनों से नीरज का फोन नहीं लग पा रहा है। जिस कारण नीरज का परिवार काफी परेशान भी है। वहीं, परिजन पुलिस प्रशासन से लापता किशोर के खोजबीन की गुहार लगा रहे हैं।
10 दिसंबर से लापता
बता दें कि परिजनों ने बेटे के बारे में जानकारी है होने पर मोबाइल नंबर 7856975148 और 9304868169 पर सूचना देने का आग्रह किया है। वहीं, नीरज के परिजन अपने स्तर पर भी अपने बेटे की खोज कर रहे हैं, मगर अभी कोई खबर सामने नहीं आ पाई है।