राजनीति

#अपराध

May 20, 2025

हिमाचल: राइ*फल लोड करते अचानक हुआ फायर, नहीं बच सकी शख्स की जा*न

बंदरों को भगाने की थी तैयारी, अपना ही कर बैठा शिकार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Mandi News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस हादसे ने परिवार से उनका जवान बेटा छीन लिया है। मृतक व्यक्ति ही परिवार का पालन पोषण करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

मंडी के पंडोह से सामने आया मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंडी जिला के पंडोह से सामने आई है। बड़ी बात यह है कि व्यक्ति को यह गोली अपनी ही राइफल से लगी है। जिसे वह लोड कर रहा था। मृतक व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय खूब सिंह पुत्र शोभा राम निवासी गांच नेहरा तहसील सदर जिला मंडी के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की इस दिन होगी लिखित परीक्षा, जारी हुआ शेड्यूल

राइफल लोड़ करते चली गोली

बताया जा रहा है कि आज मंगलवार को खूब सिंह बंदरों को भगाने के लिए अपनी राइफल को लोड कर रहा था। इसी दौरान गलती से गोली चल गई और वह खूब सिंह को ही लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को घटनास्थल पर बुलाया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: महिला के ऊपर से गुजर गया PRTC बस का टायर; मौके पर ही थम गई सांसें

फोरेंसिक टीम बुलाई

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खूब सिंह बंदरों को भगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान राइफल लोड करते समय गलती से गोली चल गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फोरेंसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया है। फोरेंसिक जांच और शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख