#अपराध
March 1, 2026
हिमाचल में मचा हड़कंप: होली से ठीक पहले इस कॉलेज के बाहर अंधाधुंध फा.यरिंग; चलाई 80 गो*लियां
दो बोर्डों पर कुल 80 गोलियां दागी गईं
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रहे गोलीकांड के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। होली जैसे त्योहार से पहले भी कुछ शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी घटनाओं से लोगों की जान तक खतरे में पड़ रही है और माहौल में डर का असर साफ दिखाई दे रहा है। ताजा मामला जिला मंडी से सामने आया है, जहां एक कॉलेज के बाहर किसी ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र स्थित डिग्री कॉलेज लम्बाथाच का है। यहां रात के अंधेरे में कॉलेज परिसर के बाहर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कॉलेज के बाहर लगे सूचना बोर्डों को निशाना बनाया गया।घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : US-ईरान हमले के बीच बहरीन में फंसा हिमाचली युवक, भाई संग एक ही युवती से रचाई थी शादी
शनिवार सुबह जब कॉलेज के कर्मचारी, प्रोफेसर और अन्य स्टाफ कॉलेज पहुंचे तो एंट्री प्वाइंट पर लगे दो बोर्डों पर गोलियों के कई निशान देखकर सभी हैरान रह गए। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत बैठक बुलाई और जंजैहली पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी।
कॉलेज स्टाफ के मुताबिक, एंट्री के पास पुल के पार लगाए गए दो लोहे के सूचना बोर्डों पर कुल 80 गोलियों के निशान पाए गए। एक बोर्ड पर 49 और दूसरे पर 31 निशान दर्ज किए गए हैं। कुछ गोलियां तो लोहे के बोर्ड को आर-पार कर गईं, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
प्राचार्य जया ठाकुर ने बताया कि सूचना बोर्ड पर गोलियों जैसे निशान दिखाई दिए हैं और इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलियां किसने चलाईं और इसके पीछे क्या कारण था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
DSP करसोग चांद किशोर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ये निशान एयर गन के हो सकते हैं, हालांकि इसकी पक्की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।