#अपराध
March 29, 2026
हिमाचल: ब्ला-ब्ला कार में सवार था कपल, सामान में छिपा रखा था चिट्टा- नाकेबंदी पर खुली पोल
ऐप के जरिए की कार बुक
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में पुलिस नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, लेकिन तस्कर अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस काले धंधे में महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। ताजा मामला मंडी जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो जिलों से चिट्टे की ढेर सारी खेप के सहित एक युवक सहित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के कीरतपुर-मनाली फोरलेन का है। बीते कल शनिवार की रात पुलिस अलसू चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग हो रही थी। इस दौरान चंडीगढ़ से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में बैठे महिला यात्री को देखकर पुलिस को तुरंत शक हुआ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की ये नदी बुझाएगी दिल्ली की प्यास: 50 साल का इंतजार खत्म, मजबूत होगी प्रदेश की आर्थिकी
महिला की हरकतें पुलिस को संदिग्ध लगी। शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी में मौजूद दोनों से पूछताछ की। इस दौरान कार चालक ने पुलिस को बताया कि दोनों (पति-पत्नी) ने चंडीगढ़ से ब्ला-ब्ला ऐप के माध्यम से गाड़ी बुक की थी और उसी में सफर कर रहे थे। पुलिस ने गाड़ी और बैग की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बैग से चिट्टे की खेप बरामद हुई। जब इस चिट्टे का वजन किया गया तो वह 5.637 ग्राम मात्रा में निकला। पुलिस ने बिना देरी किए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अभिषेक गुलेरिया और अमीषा पत्नी अभिषेक गुलेरिया के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में बचा है कितने दिन का तेल: मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा में बताया..
इसी तरह, बिलासपुर जिले में भी नशे के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.45 ग्राम चिट्टे की पुड़िया बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बाइक (HP 23A 3423) पर सवार था। उसकी पहचान श्याम लाल, निवासी गांव विल्लोह, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर, के रूप में हुई है। बिलासपुर पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: झगड़े में बदली बहस, 3 युवकों पर टूट पड़े 15-20 लोग- कोई नहीं कर पाया बीच-बचाव
पुलिस ने दोनों ही मामलों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और राज्य में नशे की रोकथाम के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।