#अपराध

April 27, 2026

हिमाचल : इंजीनियर ने कमरे में लगाया फं*दा- कई दिनों से था परेशान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 मानसिक तनाव के चलते लगाया फंदा

शेयर करें:

Himachal News

मंडी। कभी-कभी मानसिक तनाव इस कदर बढ़ जाता है कि इंसान ऐसे कदम उठा बैठता है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। ऐसा ही एक ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से सामने आया है, जहां एक टेक्सटाइल इंजीनियर ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

 मानसिक तनाव के चलते लगाया फंदा

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के चौगान इलाके का है। यहां बीते रविवार को एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पिछले काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था और इसी के चलते उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : देव अनुष्ठान में देवलुओं ने चलाई गो.ली- 26 वर्षीय महिला को जा लगी, नहीं बच पाई

परिवार को दी घटना की जानकारी 

जब परिवार वालों को घर में इस घटना का पता चला तो घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत उन्हें नीचे उतारकर नागरिक अस्पताल सुंदरनगर लेकर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान 

विवेक सेन उम्र 39 साल पुत्र भूपेंद्र सेन, निवासी चौगान, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सड़क पार कर रहा था शख्स : तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा, मौके से फरार हुआ युवक

पुलिस को दी घटना की सूचना 

अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की जानकारी तुरंत पुलिस थाना BSL कॉलोनी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।  साथ ही, घटनास्थल की बारीकी से छानबीन की ताकि किसी भी तरह के पहलू को नजरअंदाज न किया जाए। 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

SP मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही असली कारण सामने आ पाएगा। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख