#अपराध

June 13, 2024

हिमाचल: डॉलर कमाने के चक्कर में खाली हुआ बैंक खाता, लुटाए 13.70 लाख रुपए

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल में हर साल बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। नौकरी की तलाश में भटक रहे इन युवाओं को कई बार शातिर अपने झांसे में भी ले लेते हैं और नौकरी का लालच देकर उनसे ठगी कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के मंडी जिला से सामने आया है। यहां विदेश में नौकरी का सपना देख रहे युवा ठगी का शिकार हो गए हैं।

विदेश में नौकरी का झांसा देकर लूटे 13.70 लाख रुपए

दरअसल मंडी जिला के बल्ह में विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं को उस समय भारी झटका लग गया, जब शातिर ने विदेश भेजने के नाम पर इन युवकों से पैसे भी ले लिए और उन्हें विदेश भी नहीं भेजा। जिसके बाद इन युवकों ने पुलिस के पास पहुंच कर शातिर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

छह लोगों से दो शातिरों ने की ठगी

अपनी शिकायत में डाकघर कुम्मी के गांव कठयाहल के दुनी चंद ने आरोप लगाया कि सुंदरनगर के गांव कन्डयाह के सरवन कुमार ने पंजाब के होशियारपुर के गांव भडयाल निवासी सोढ़ी राम के साथ मिलकर उन्हें और उनके छह अन्य दोस्तों को विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। यह भी पढ़ें: HP पुलिस की नौकरी छोड़ने को मजबूर हुआ हेड कांस्टेबल: अधिकारियों पर गंभीर आरोप विदेश में नौकरी के लिए वीजा लगवाने के नाम पर इन दोनों शातिरों ने दिसंबर 2023 में 13.70 लाख रुपये लिए। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी दोनों ही शातिर पासपोर्ट के लिए कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

तीन बार में दिए पैसे

दुनी चंद ने बताया कि एक दिन सुंदरनगर निवासी सरवन कुमार से उनकी मुलाकात हुई थी। इस बीच उसने विदेश में नौकरी लगवाने की बात कही और इसके लिए पैसे खर्च करने की बात भी कही। यह भी पढ़ें: ऐसे बहू से भगवान बचाए: वीडियो रिकॉर्डिंग लेकर SP के पास पहुंचे सास-ससुर दुनी चंद ने बताया कि उसके दोस्त भी सरवन कुमार की बात पर विदेश में नौकरी के लि तैयार हो गए और सरवन कुमार ने होशियारपुर से सोढ़ी राम को आगे की प्रकिया के लिए बुलाया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सोढ़ी राम ने पासपोर्ट बनाने के लिए पहले सभी दोस्तों से 20-20 हजार लिए और पासपोर्ट के मेडिकल के लिए जालंधर बुलाया। इस दौरान भी सभी से 3500 रुपये लिए गए। बाद में सभी से 2.70 लाख रुपये प्रति युवक मांगे गए। यह भी पढ़ें: हिमाचल के 9 जिलों में आज भी हीटवेव का अलर्ट, चलेगी लू, जानें बारिश कब से होगी सभी ने यह धनराशि दे दी। लेकिन अब उक्त व्यक्ति पासपोर्ट के लिए कोई जवाब नहीं दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर बल्ह पुलिस थाना में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख