#अपराध

September 19, 2024

हिमाचल: शराब के ठेकेदार से 6 लाख की धोखाधड़ी, सेल्समैन ने किया घोटाला

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के हीरानगर इलाके में एक शराब के ठेके में लाखों की गड़बड़ी किए जाने की जानकारी सामने आई है. इस ठेके में काम करने वाले सेल्समैन पर आरोप लगा है की उसने कागजों में हेरफेर कर लाखों का गबन किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

ठेके के कागजों के साथ छेड़छाड़

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ शराब ठेकेदार सरबजीत सिंह मेहता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि शिमला के हीरानगर में उसके ठेके में काम करने वाले सेल्समैन ने ठेके के कागजों से छेड़छाड़ कर 6 लाख रुपए का गबन किया है. जिसके बाद थाना बालूगंज में मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें: हिमाचल : मंगवाया जूता निकला साबुन, फिल्पकार्ट भरेगा 40 हजार का हर्जाना

लम्बे समय से करता था राजेश

शिकायतकर्ता ठेकेदार सरबजीत ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी बताया है की सेल्समैन राजेश मेहता उनके ठेके पर पिछले चार-पांच सालों से काम कर रहा था. जिस दौरान उसने ठेके के कागजों में गड़बड़ी कर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है.शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजेश मेहता शिमला के ननखड़ी का रहने वाला है जिसने उसको चूना लगा दिया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : 3 दंपति जोड़ों ने मिलकर कूटा व्यक्ति- भागकर पहुंचा पुलिस थाना

क्या कहती है पुलिस

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि ठेकेदार की शिकायत पर थाना बालूगंज में भारतीय न्याय सहिंता की धारा 316 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है. वहीं, फर्जीवाड़े के मामले प्रदेश के कई इलाकों से सामने आ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस भी अलर्ट पर आ चुकी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख