सोलन। हिमाचल प्रदेश में शातिर ठगी के अक्सर नए-नए पैंतरे इस्तेमाल कर लोगों को लूट रहे हैं। इस बीच ताजा मामला प्रदेश के जिला सोलन से सामने आया है। जहां पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत एक चेक से छेड़छाड़ कर लाखों रुपए की हेराफेरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस घटना में बैंक कर्मी की लापरवाही सामने आने पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी की गई है।
एशियन पेंट्स लिमिटेड के नाम जारी किया था चेक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई को संदीप उप्पल निवासी सोलन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढें : शीतकालीन सत्र के लिए 8 सेक्टरों बंटा धर्मशाला, 1200 पुलिसकर्मी देखेंगे सुरक्षा व्यवस्था
उन्होंने बताया कि उन्होंने 29 जुलाई को चेक नंबर 475543 के माध्यम से 2.70 लाख रुप एशियन पेंट्स लिमिटेड के पक्ष में जारी किए थे और इसे पीएनबी सोलन में जमा किया था। जब वह भुगतान का विवरण लेने बैंक पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि आरटीजीएस हो चुका है जबकि वास्तव में ऐसा नहीं हुआ था।
गुरदिता सिंह के कहते में जमा हुए लाखों रुपए
अगले दिन बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि उनके चेक पर छेड़छाड़ कर एशियन पेंट्स के नाम के स्थान पर गुरदिता सिंह नामक व्यक्ति का नाम डाल दिया गया था। खाता संख्या और आईएफएससी कोड में भी बदलाव किया गया था, जिससे 2.70 लाख रुपए गुरदिता सिंह के खाते में जमा हो गए।
यह भी पढें : मुकेश का तंज: जयराम जी-आपको जनता ने किया है रिजेक्ट, अब 3 साल आराम करें
पंजाब से दबोचे आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने गुरदिता सिंह के खाते से 50 हजार रुपये हनी कुमार नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए। पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपियों को ट्रैक किया।
यह भी पढें : हिमाचल: शादी की धाम खाकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हो गई अनहोनी
तीनों आरोपियों दीपक ठाकुर निवासी विक्रम नगर सरवाल, जम्मू-कश्मीर, हनी कुमार निवासी बख्शीनगर, जम्मू-कश्मीर और अरुण कुमार राम मिलन मिश्रा निवासी फतेह सिंह नगर, अमृतसर पंजाब को 12 दिसंबर को कपूरथला पंजाब से गिरफ्तार किया गया।
SP बोले पहले भी अपराध में संलिप्तता
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी इस प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।