#अपराध
July 26, 2026
हिमाचल शख्स ने पैसों के लेनदेन को लेकर कमरे में बुलाई महिला, फिर जबरन किया मुंह काला
क्वार्टर पर बुलाकर महिला के साथ किया गलत काम
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों, महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जिला कुल्लू से सामने आया है। यहां पर एक युवक ने महिला को क्वार्टर पर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू के आनी से सामने आया है। यहां पर एक महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है कि मोहन लाल नाम के व्यक्ति के साथ पैसों को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रैकिंग के लिए निकले 10 लोग, नाला पार करते समय बहा टीम लीडर; अगले दिन मिली देह
इसी मामले पर बातचीत करने के लिए आरोपी ने 22 जुलाई को महिला को ब्रौ स्थित अपने क्वार्टर पर बुलाया था। महिला का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब यहां फटा बादल: बाढ़ में बहा अस्थायी पुल, उफनता नाला पार करने को मजबूर लोग
पीड़िता ने अपनी शिकायत निरमंड पुलिस थाने में दी थी। पुलिस के अनुसार, जिस जगह घटना होने की बात कही जा रही है, वह ब्रौ पुलिस थाने के क्षेत्र में आता है। ऐसे में निरमंड पुलिस ने तुरंत जीरो FIR दर्ज की। अब मामले से जुड़े दस्तावेज और एफआईआर आगे की जांच के लिए ब्रौ पुलिस थाने भेजे जाएंगे।
कुल्लू जिला के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।