कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में अब महिलाएं भी नशे के कारोबार में कूद चुकी हैं। आए दिन महिलाएं नशे के साथ पकड़ी जा रही हैं। इसी कड़ी में कुल्लू जिला में पुलिस ने दो महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों महिला नशा तस्करों के पास पुलिस को नशे की बड़ी खेप मिली है। दोनों ही महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
दो महिलाओं के पास मिली नशे की बड़ी खेप
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुल्लू जिला के पार्वती वैली में शांगना पुल पर इन दो महिलाओं को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ही महिलएं नेपाली मूल की बताई जा रही हैं। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्टोर रूम में पत्नी को देख पति के पैरों तले खिसकी जमीन, छोड़ चुकी थी दुनिया
नाके पर पकड़ी दो नशा तस्कर महिलाएं
पुलिस के अनुसार मणिकर्ण पुलिस थाना की टीम ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में शांगना पुल पर नाका लगाया था। इस दौरान दो नेपाली मूल की महिलाएं वहां पहुंची। पुलिस ने शक के आधार पर उन दोनों महिलाओं से पूछताछ की। जिस पर इन महिलाओं की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगी। पुलिस ने दोनों महिलाओं की शक के आधार पर तलाशी ली।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शराबी की करतूत, पहले दुकान में लगाई तीली, फिर घर का सामान ज*लाया
दो किलो के करीब चरस बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस को महिलाओं के पास से एक किलो 876 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी डॉ कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपी महिलाओं की पहचान दिल कुमार पत्नी चक्र बहादुर और कमला थापा पत्नी पोसंद बहादुर दोनों निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्टोर रूम में पत्नी को देख पति के पैरों तले खिसकी जमीन, छोड़ चुकी थी दुनिया
आरोपी महिलाओं से पूछताछ
पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं की गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह इस चरस की खेप को कहां से लाई थी और आगे इसे कहां बेचने जा रही थी। पुलिस इस पूरी चेन को तोड़ने के लिए आगामी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: परिजनों की टूटी उम्मीद, 20 दिन से लापता शख्स की खड्ड में मिली देह
नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के डीसी कुल्लू ने दिए सख्त निर्देश
बता दें कि आज डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। डीसी सोमवार को नशीले पदार्थों के उपयोग की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय एनकॉर्ड कमेटी की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
यह भी पढ़ें : मायके से निकली विवाहिता प्रेमी के पास पहुंची, 2 दिन रही; तीसरे दिन मिली देह
उन्होंने कहा कि इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों पर अंकुश लगाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने जिला में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज विभिन्न मामलों की समीक्षा की और अब तक जब्त किए गए मादक पदार्थ का ब्यौरा उपलब्ध करने को कहा।