#अपराध

June 21, 2024

हिमाचल शर्मसार: सगे और चचेरे भाई पर आरोप- 9 साल की है मासूम

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि बच्ची का नाबालिग भाई और चेचेरा भाई है। पीड़िता ने इस बात का खुलासा काउंसलिंग के दौरान किया है। इस मामले में क्लयाण समिति कुल्लू CWC के अध्यक्ष ने पुलिस में शिकायत दी है। मामले में महिला पुलिस थाना कुल्लू में पॉक्सो एक्ट के साथ IPC की धारा 354A और IPC की धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा कुल्लू अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

दुकानदार करता था स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़: हुआ अरेस्ट

पहाड़ों की रानी शिमला के नेरवा में 11 स्कूली छात्रओं से छेड़छाड़ करने के मामले में दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हिमाचल पुलिस में कमांडो रह चुका है और ड्यूटी के दौरान ही उसने एक व्यक्ति की हत्या भी की थी। आरोपी दुकानदार सत्य प्रकाश शर्मा अभी करीब डेढ़ साल पहले ही अपनी सजा पूरी कर जेल से बाहर आया था। अब उसने स्कूल के पास ही एक छोटी सी दुकान खोल ली। इसी दुकान में सामान लेने आने वाले सरकारी स्कूल की छात्राओं से वह अश्लील हरकतें करता था। बच्चियों...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टहल रही थी मां-बेटी: तेजधार हथियारों से हुआ हमला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला स्थित इंदौरा में बस स्टैंड के पास एक ही घर के सदस्यों पर कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावार अपने हथियार वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। वारदात के वक्त महिला अपनी बेटी के साथ घर के बाहर टहल रही थी। इसी बीच चार-पांच अज्ञात लोगों ने तेज हथियारों से महिला पर हमला कर दिया। वारदात में…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख