#अपराध

July 29, 2024

कश्मीर के लोगों ने हिमाचल में का.टा बछड़ा: हुआ बवाल, 6 अरेस्ट

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला में गौ हत्या का मामला सामने आया है। एक विशेष समुदाय के लोगों ने इस गौ हत्या की घटना को अंजाम दिया है। गौ हत्या करने के बाद यह लोग भागने की फिराक में थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें भागते समय जंगल में दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गौ हत्या का मामल सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

गड़सा घाटी में जम्मू के मुस्लिम लोगों ने की गौ हत्या

दरअसल गड़सा घाटी के तहत आने वाले माहून गांव में आज सोमवार को गौ हत्या की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले प्रवासी लोग हैं और जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। यह लोग यहां किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। गौ हत्या का मामला सामने आने के बाद माहून गांव में पूरा दिन माहौल तनावपूर्ण बना रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद एसपी कुल्लू भी मौके पर पहुंचे और उचित निर्देश दिए।

माहुन के सुजान सिंह ने दर्ज करवाई शिकायत

पुलिस को सौंपी शिकायत में माहून निवासी सुजान सिंह ने बताया कि उसके निर्माणाधीन मकान में जम्मू कश्मीर के छह लोग रहते हैं, जो लेबर का काम करते हैं। जिसमें शकिल अहमद, खदान हुसैन, मुहम्मद असलम, आसिफ हुसैन व खादिम हुसैन, आरिफ हुसैन शामिल हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 5 साल की बच्ची के साथ 14 वर्षीय लड़के ने की नीच हरकत

रात को कमरे से आ रही थी काटने की आवाजें

सुजान सिंह ने बताया कि बीती रात को उनके कमरे से कुछ काटने की आवाज आ रही थी, लेकिन डर के मारे वह वहां नहीं गए। आज सुबह जब उनके कमरे में गया तो वहां मांस का एक टुकड़ा मिला। लेकिन सभी लोग कमरे में नहीं थे और फरार हो गए थे। उसने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। यह भी पढ़ें: 19 वर्षीय बीएससी नर्सिंग की छात्रा स्वर्ग सिधारी, पीलिया से थी ग्रसित; पसरा मातम

ग्रामीणों ने जंगल में दबोचे सभी छह आरोपी

ग्रामीणों ने जंगल में इन लोगों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह लोग पिछले चार पांच दिन से एक आवारा गाय और उसकी बछड़ी को सड़क पर घुमाते देखे गए थे। लेकिन आज गाय अकेली ही थी उसकी बछड़ी उसके साथ नहीं थी। जिससे उन्हंे शक है कि इन लोगों ने गाय की उस बछड़ी को काटा है। यह भी पढ़ें: निजी अस्पताल में किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, कौन है आरोपी नहीं बता रही नाम

पुलिस कर रही मामले की जांच

सुजान सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख