#अपराध

August 17, 2026

हिमाचल: सुबह घर से निकली युवती, काम पर नहीं पहुंची; परिवार को सता रहा अ*पह.रण का शक

सुबह 8 बजे काम के लिए निकली थी युवती

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

कुल्लू।  हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती घर से काम के लिए निकली थी, लेकिन काम पर पहुंची ही नहीं। जिसके बाद परिवार में सनसनी फैल गई है। 

गांधीनगर में रहती है युवती

पुलिस के अनुसार, महिला थाना कुल्लू में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता पांगी की रहने वाली महिला ने बताया कि वह गांधीनगर में रहती है। उसकी छोटी बहन भी उसके साथ रहती है और गांधीनगर के एक फूड कॉर्नर में काम करती है।

 

यह भी पढ़ें : शराब पार्टी में देवता को लेकर विवाद, युवक ने दोस्त पर चला दिया चा**कू- हुआ अरेस्ट

सुबह 8 बजे काम के लिए निकली थी युवती

परिजनों के मुताबिक, युवती सुबह करीब 8 बजे घर से काम के लिए निकली थी। लेकिन वह फूड कॉर्नर पर नहीं पहुंची। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर वापस नहीं आई तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।

रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में की तलाश

परिजनों ने युवती को रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद परिवार की चिंता बढ़ गई और उन्होंने पुलिस से युवती को जल्द तलाशने की गुहार लगाई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस को चकमा देकर लुधियाना में फरार हुआ आरोपी, NDPS मामले में किया था अरेस्ट

शादी की नीयत से अपहरण का शक

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि कोई अनजान व्यक्ति शादी की नीयत से युवती को अपने साथ ले गया हो सकता है। हालांकि, युवती किन परिस्थितियों में लापता हुई, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चल पाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। SP अभिषेक सेकर ने मामले की पुष्टि की है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख