राजनीति

#अपराध

April 3, 2024

हिमाचल: 22 साल की विवाहिता रात को हुई लापता, जंगल में मिली देह

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kullu district banjar 22 year old married woman missing body found tree forest
Married woman Suicide: कुल्लू। हिमाचल में आए दिन आत्महत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं। कभी युवा वर्ग तो कभी विवाहित महिलाएं आत्महत्याएं कर रहे हैं। आत्महत्या का एक बड़ा कारण छोटी छोटी परेशानियों से हार मानना भी माना जा रहा है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कुल्लू जिला के बंजार से सामने आया है। यहां एक 22 साल की विवाहिता ने जंगल में जाकर पेड़ से फंदा लगा लिया। महिला अचानक घर से लापता हो गई और जंगल में जाकर उसने आत्महत्या कर ली।

22 वर्षीय विवाहिता ने जंगल में पेड़ से लगाया फंदा

मिली जानकारी के अनुसार बंजार उपमंडल के तहत करेड़ में एक 22 वर्षीय विवाहिता का शव पेड़ से लटकते हुए मिला है। यह महिला बीती रात को बिना किसी को कुछ बताए अचानक घर से लापता हो गई। काफी देर तक ना मिलने के बाद जब परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से महिला की तलाश की तो उसका शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ पाया।

विवाहिता अचानक घर से हुई लापता

बंजार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात के समय करेड गांव की रहने वाली 22 वर्षीय दीपा देवी अपने घर से बिना बताए कहीं निकल गई। ऐसे में घर वाले उसकी तलाश में जुट गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर जब परिजन महिला की तलाश के लिए जंगल की तरफ गए तो उन्हें दीपा वहां पर पेड़ से फंदे पर लटकी हुई मिली।

पुलिस ने फंदे से उतारा महिला का शव

ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधि ब बंजार पुलिस की टीम को सूचित किया। सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने महिला के शव को पेड़ से नीचे उतारा। वहीं, एंबुलेंस के माध्यम से उस शव को बंजार अस्पताल लाया गया।

शरीर पर नहीं है कोई चोट का निशान

आज यानी बुधवार को पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। महिला के शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं मिला है। वहीं पुलिस को महिला के पास से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: पांच हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धरा, चौकीदार भी था साथ

पुलिस ने मायका पक्ष के दर्ज किए बयान

डीएसपी बंजार शेर सिंह ने बताया कि इस बारे अब महिला के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर किन कारणों के चलते महिला के द्वारा यह आत्महत्या की गई है। इसके अलावा महिला के मायका पक्ष वालों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। https://www.facebook.com/news4himalayans

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख