#अपराध

March 8, 2024

हिमाचल: बस में नशा बेचने निकला था हरियाणा का शख्स, बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल में नशे का कारोबार पुलिस की सख्ती के बाद भी बढ़ रहा है। पुलिस आए दिन नशे के सौदागरों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। फिर भी नशा माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कुल्लू जिला से सामने आया है। यहां बाहरी राज्य का एक व्यक्ति चरस की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया है।

कुल्लू में हरियाणा का चरस तस्कर पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो 140 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचाान महावीर (56) पुत्र माहा सिंह निवासी गांव व डाकघर शामरी तहसील गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।

गश्त के दौरान पकड़ में आया आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना आनी की टीम दोगला पुल के पास ही गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बस को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस जब यात्रियों के सामान को चेक कर रही थी, तभी एक सीट पर बैठे व्यक्ति के पास से पुलिस को चरस की खेप मिली। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और चरस को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हमारे वाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

एसपी क़ुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया गयाए जहां से उसे तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख