#अपराध
March 31, 2026
हिमाचल: पुलिस को देख नाका तोड़ भागे दो यार, पकड़ने पर मिली पि*स्टल, छर्रे और कई तरह का नशा
पहले ही मिली थी पुलिस को सूचना
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए तस्कर पुलिस को चकमा देने की पूरी कोशिश करते हैं। हालांकि पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते ऐसे आरोपी लगातार गिरफ्त में आ रहे हैं। ताजा मामला जिला शिमला से सामने आया है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को नशे, हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के कोटखाई से सामने आया है। यहां पर पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इस आधार पर बीते कल सोमवार को कोटखाई थाना पुलिस ने महासू सड़क पर कोकूनाला के पास पुराने पुल के नजदीक नाका लगाया और आने-जाने वाले वाहनों की सख्त चेकिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार वहां पहुंची। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय तेज रफ्तार से नाका पार करने की कोशिश की। इस दौरान कार ने मौके पर खड़ी एक पिकअप जीप को टक्कर मार दी।
इसके बाद भी चालक नहीं रुका और उसने गाड़ी को आगे-पीछे कर मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने पूरी सतर्कता और तेजी दिखाते हुए कार को घेर लिया और आखिरकार उसे रोकने में कामयाब हो गई।
कार को काबू में लेने के बाद पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो अंदर से चौंकाने वाला सामान बरामद हुआ-
पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान 26 वर्षीय युवक के रूप में हुई, जो शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी 50 वर्षीय व्यक्ति है, जो पंजाब के मोहाली का निवासी है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना कोटखाई में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के पास ये नशीले पदार्थ और हथियार कहां से आए और क्या इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क जुड़ा हुआ है।