राजनीति

#अपराध

July 14, 2026

हिमाचल : घर में झगड़े के बीच फौजी ने चलाई गो.ली, बेटा बोला- मुझे मा.रने की थी कोशिश

काम से लौटने के बाद शुरू हुआ विवाद

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal kangra news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद गुस्से में एक पिता ने कथित तौर पर अपने ही बेटे पर बंदूक से गोली चला दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

काम से लौटने के बाद शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल के सुकैड़ी जूण गांव से बीते रविवार सामने आया है। बता दें कि शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह ट्रक चालक हैं। उन्होंने बताया कि वह 10 जुलाई को काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे और 12 जुलाई की रात वापस लौटे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पर खतरे की घंटी! 2050 तक पिघल जाएंगे आधे ग्लेशियर, बाढ़ मचाएगी तबाही

घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया। इसी दौरान उनकी पत्नी अपने ससुर मिलाप चंद के कमरे में चली गई और उनसे पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद घर का माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

बेटे पर चला दी पिता ने गोली 

सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि कुछ देर बाद जब वह घर से बाहर बरामदे में आए तो उनके पिता मिलाप चंद पहले से ही लाइसेंसी बंदूक लेकर खड़े थे। उन्होंने बिना कुछ कहे उनकी तरफ फायर कर दिया। सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने तुरंत बरामदे के खंभे की आड़ लेकर अपनी जान बचाई, जिससे गोली उन्हें नहीं लगी।

यह भी पढ़ें- बाबा बालकनाथ मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी! लाखों की चांदी का हिसाब गायब, रिपोर्ट ने खोली पोल

उनका कहना है कि अगर उन्होंने समय रहते खुद को नहीं बचाया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सुरेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि पहली गोली चलाने के बाद उनके पिता दोबारा बंदूक में कारतूस भरने लगे। इस दौरान उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बंदूक से कारतूस निकालकर दूर फेंक दिया और तुरंत वहां से निकलकर पुलिस की 112 हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दी।

पिता बोले- बेटे पर नहीं, जंगली जानवर पर किया था फायर

वहीं पुलिस जांच के दौरान आरोपी मिलाप चंद ने बेटे के आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि उन्होंने किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर गोली नहीं चलाई। उनके अनुसार, रात के समय खेतों की ओर जंगली जानवर आ गए थे, जिन्हें भगाने के लिए उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर किया था। उनका कहना है कि बेटे ने पूरे मामले को गलत तरीके से पेश किया है और उन पर झूठे आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद बढ़ा : आज हिमाचल कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP को घेरने की तैयारी

मौके पर पहुंची पुलिस, बंदूक और लाइसेंस किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत गांव पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मिलाप चंद को हिरासत में ले लिया। साथ ही उनकी लाइसेंसी बंदूक और हथियार का लाइसेंस भी अपने कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि गोली किस दिशा में चलाई गई थी और घटना के समय वास्तव में क्या हुआ था।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी मिलाप चंद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली वास्तव में बेटे को निशाना बनाकर चलाई गई थी या फिर यह केवल जंगली जानवर को भगाने के लिए किया गया हवाई फायर था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : खर्च को लेकर कपल में विवाद- पत्नी ने चा.कू से किए वार, पति का प्राइवेट पार्ट...

बयानों और साक्ष्यों के आधार पर तय होगी सच्चाई

जांच अधिकारी दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर चुके हैं। अब घटनास्थल से मिले सबूत, गोली चलने की दिशा, फॉरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर पूरी घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख