Youth Attack girl: कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार मानो संवेदनहीन हो चुकी है। बीते कल जहां प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में एक पचास वर्षीय महिला का गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया था। वहीं आज इसी जिला से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें कि एक सनकी युवक ने एक युवती पर दराट से लगातार कई बार वार करने की खबर है। बड़ी बात यह है कि युवक ने युवती पर यह हमला बस स्टैंड पर किया, जहां लोगों की भारी भीड़ जमा होती है।
युवक ने दराट से किए लगातार आठ से दस वार
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के तहत आते पालमपुर के बस स्टैंड पर एक युवक ने युवती पर दराट से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से युवती सहम गई। मगर युवक लगातार वार करता रहा। बताया जा रहा है कि सनकी युवक ने युवती एक साथ तकरीबन आठ से दस वार किए।
दराट के हमले से युवती लहूलुहान
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने हमला होता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है किए दराट से हुए हमले के कारण युवती की चार उंगलियां कट गई हैं। साथ ही उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं।
मेडिकल कॉलेज मे उपचारधीन है घायल युवती
मामले की पुष्टि करते हुएए पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी युवक को काबू कर लिया गया है। हमले मे गंभीर रूप से घायल हुई युवती की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरी कार-उपप्रधान सहित दो ने गंवाई जान; एक पहुंचा अस्पताल
हमले के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
हमलावर युवक मस्सल का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है कि, उसने युवती पर हमला क्यों किया। बहरहाल, आरोपी युवक को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।