कांगड़ा। हिमाचल में नशे की तस्करी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। कई महिलाएं और युवतियां तो पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद भी सुधर नहीं रही हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कांगड़ा जिला से सामने आया है। यहां एक युवती नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ी गई है। यह युवती इससे पहले भी नशे के साथ पुलिस ने पकड़ी थी।
कांगड़ा के इंदौरा से सामने आया मामला
मामला कांगड़ा के पुलिस जिला नूरपुर से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक युवती रूवी पत्नी अजय कुमार निवासी छन्नी से 28 मार्च को 26.18 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जांच पर पता चला कि यह युवती इससे पहले भी एनडीपीएस के एक मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। लेकिन उसके बाद भी इसने नशे का यह कारोबार बंद नहीं किया।
यह भी पढ़ें: नशा माफिया के घर रेड, अलमारी से मिला 59 लाख रुपए से अधिक कैश- तस्कर फरार
हिरासत प्राधिकरण ने दिए हिरासत में रखने के आदेश
जिसके चलते एसपी नूरपुर अशोक रतन ने इस मामले को 8 मई 2024 को हिमाचल प्रदेश सचिव गृृह हिरासत प्राधिकारी को रूवी के खिलाफ प्रस्ताव भेजा। जिस पर हिरासत प्राधिकरण ने आरोपियेां को तीन माह की हिरासत में रखने के आदेश पारित किए।
तीसरा मामला जिसमें हुए आरोपी को हिरासत में रखने के आदेश
एसपी नूरपुर ने बताया कि यह इस तरह का तीसरा मामला है, जब किसी एनडीपीएस के मामले में हिरासत प्राधिकरण ने किसी व्यक्ति के खिलाफ हिरासत में रखने के आदेश पारित किए। एसपी नूरपुर ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिमाचल से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
CPS की पत्नी के नाम पर हो रहा था अवैध खनन: टिप्पर और पोकलेन जब्त
हिमाचल प्रदेश में हर सरकार सत्ता में आने के बाद अवैध खनन पर सख्ती की बातें करती हैं। लेकिन धरातल पर यह अवैध खनन आज तक बंद नहीं हुआ। आखिर ऐसा क्यों, यह एक बड़ा सवाल है। जिसका जवाब कुछ हद तक लोगों...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रात को बिना बताए घर से निकला 26 वर्षीय युवक, पेड़ से लटका मिला
हिमाचल प्रदरेश के कुल्लू जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गोजरा में सेब के बगीचे में एक 26 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना के बाद से पूरे.....
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें