राजनीति

#अपराध

July 2, 2024

परिवार ने खो दिया इंजीनियर बेटा: कारण तलाश रहे हैं पुलिस और घरवाले

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kangra kotla four lane 27 years old boy engineer bridge police
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कोटला में फोरलेन निर्माणकार्य में जुटी कंपनी के कर्मी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की उम्र महज 27 साल बताई जा रही है। मृतक की पहचान अमित धीमान के रूप में हुई है- जो कि भटका नूरपुर के रूप में हुई है।

फंदे से लटका मिला इंजीनियर

अमित भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत था। अमित की मौत के बाद से कोटला के लोगों में सनसनी का माहौल है।

खाना खाने गया था बाहर

बताया जा रहा है कि अमित किराए के कमरे में रहता था। बीती शाम उसने अपने अन्य साथियों से कहा था कि वह बाहर से खाना खाकर आएगा। मगर देर रात तक वह वापस नहीं आया। इसी के चलते जब उसके साथियों ने उसे फोन किया तो उसका नंबर भी ऑफ आया। यह भी पढें: हिमाचल में झमाझम बरसे बादल: अगले 6 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

पुल के नीचे पेड़ पर लटका था शव

इसके बाद उन्होंने उसे खोजना शुरू कर दिया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, मंगलवार यानी आज सुबह अमित का मोटरसाइकिल कोटला पुल पर खड़ा मिला। इसी बीच जब उन्होंने पुल के नीचे जाकर देखा तो उन्होंने पाया कि अमित का शव पेड़ से लटका हुआ है।

नहीं पता चल पाया मौत का कारण

इसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल,पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। यह भी पढें: गहरी खाई में गिरा मटर से लदा ट्रक, नहीं बच पाई चालक की जा.न

साथियों के बयान हुए कलमबद्ध

मामले की पुष्टि करते हुए SP नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लगा रहा है। पुलिस टीम ने मृतक के साथियों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख