राजनीति

#अपराध

April 2, 2024

हिमाचल: ससुराल में महिला को 30 दिन तक बनाया बंधक, बेटे-बेटियों ने की मारपीट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kangra jawalamukhi women hostage step son and daughters beaten up
जवालाजी (कांगड़ा)। हिमाचल के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके ससुराल वालों ने 30 दिन से बंधक बनाकर रखा। महिला के पति की अभी हाल ही मौत हुई थी। पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने विधवा को कैद में रखा। मामला कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी के मझीन पुलिस चौकी के तहत आते घट्टा के ढल गांव से सामने आया है। करीब 30 दिन बाद महिला को पुलिस ने ससुराल की कैद से आजाद करवाया है।

महिला को ससुराल वालों ने बनाया बंधक

मिली जानकारी के अनुसार ससुराल वालों ने महिला अनिता कुमारी को उसके पति राज कुमार की मौत के बाद से कैद में रखा था। कैद करने वालों में विधवा के सौतेले बेटे और बेटियां हैं। उन्होंने महिला का फोन भी उससे छीन लिया, ताकि वह किसी को फोन ना कर सके। मामले का खुलासा तब हुआ जब बंधक बनाई गई विधवा अनिता से मिलने उसकी बहन आई। बहन की हालत को देख कर उसने इसकी जानकारी पहले अपने परिवार को दी।

ससुराल की कैद से आजाद करवाई महिला

मायका पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस के साथ विधवा के ससुराल पहुंचे। बीते रोज सोमवार को पुलिस ने विधवा अनिता को ससुराल की कैद से आजाद करवाया और उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। अब पीड़ित महिला को उसके मायके भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 30 दिन पहले बंधक बनाई महिला के पति की गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी।

सोतेले बेटे बेटियों ने की मारपीट

पति की मौत के बाद उसके सौतेले बेटे और बेटियों ने मारपीट शुरू कर दी। महिला का फोन भी उससे छीन लिया गया। अनिता के भाई प्रेम चंद ने बताया कि उनकी बहन के साथ मारपीट की गई है। पति की मौत के बाद उसे मारने की तैयारी चल रही थी। उनकी बहन का फोन ससुराल वालों ने चोरी कर दिया था। यह भी पढ़ें: हिमाचल: सड़क पर स्टार्ट खड़ी थी टैक्सी, खाई में पड़ी थी चालक की देह

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक विधवा महिला अनिता कुमारी पत्नी राज कुमार को उसके घर पर बंधक बनाकर रखा है। इसकी सूचना के बाद पुलिस घर पहुंची और महिला अपने घर के बरामदे में मौके पर मिली। महिला को पूछताछ के लिए मझीन लाया गया है। महिला के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे वाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख