राजनीति

#अपराध

October 8, 2024

हिमाचल: पति ने तांत्रिक दोस्त से मिलकर किया पत्नी से मुंह काला, दोनों हुए अरेस्ट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kangra husband and his friend abused wife tantra vidya
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां तांत्रिक विद्या से इलाज के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। बड़ी बात यह है कि महिला के साथ उसके पति और तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पति और उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म

दरअसल मामला कांगड़ा जिला के पुलिस थाना खुंडियां से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और उसके तांत्रिक दोस्त पर उसके साथ दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस थाना में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें : 9 वर्षीय बच्ची से समुदाय विशेष के शख्स ने कर दी नीचता, सड़कों पर उतरा हिंदू समाज

पति से मिलने उसके किराये के कमरे में गई थी पत्नी

पुलिस को सौंपी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति एक फैक्ट्री में काम करता है और वहीं पर एक किराये के कमरे में अपने एक अन्य दोस्त के साथ रहता है। पांच अक्तूबर की शाम को वह अपने पति के पास उसके किराये के कमरे में गई थी। इस दौरान शाम को खाना खाने के बाद उसके पति ने बताया कि उसके साथ रहने वाला दोस्त एक तांत्रिक भी है और लोगों का इलाज करता है। यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूलों में शुरू हुआ नया विषय- अब बागवानी सीखेंगे स्कूली बच्चे

तंत्र विद्या के नाम पर दोनों ने किया दुष्कर्म

पति ने कहा दोस्त से मैं तुम्हारा भी इलाज करवा देता हूं। खाना खाने के बाद पति के तांत्रिक दोस्त ने उसके सामने कुछ मंत्र पढ़े। उसके कुछ देर बाद वह तीनों कमरे में सो गए। इसी बीच उसके पति ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में पति के तांत्रिक दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से आहत महिला सुबह ही अपने घर वापस आ गई और अपनी जेठानी को इस बारे में बताया। यह भी पढ़ें : नहीं रहे धर्मशाला से पूर्व BJP प्रत्याशी राकेश चौधरी, पारिवारिक विवाद के चलते निगला था जहर

पुलिस थाना में दर्ज करवाई शिकायत

जिसके बाद अपनी जेठानी के साथ महिला ने पुलिस थाना खुंडियां में पहुंचकर पति और उसके तांत्रिक दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, कल यहां होगा इंटरव्यू, जानें पूरी डिटेल मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख