हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में एक युवक अपने ही घर में फंदा लगा लिया। युवक शादीशुदा था और उसका पत्नी से तलाक हो गया था। युवक की मौत से उसके घर में मातम पसर गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगामी जांच में जुटी हुई है। मामला हमीरपुर जिला के सुजानपुर से सामने आया है।
कमरे में लगाया फंदा
सुजानपुर के बुहला बगेहड़ा गांव में एक 38 साल के युवक ने अपने ही घर में कमरे में फंदा लगा लिया। युवक बद्दी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और कुछ ही दिन पहले घर आया था। युवक ने जिस समय घर में फंदा लगाया, उस समय घर मंे काई नहीं था। बताया जा रहा है कि युवक की मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसकी बहन की शादी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले- कड़े फैसलों से गरीबों को आंच नहीं, पर्सनल टारगेट कर रही BJP
पत्नी से हो चुका था तलाक
युवक की शादी हुई थी, लेकिन करीब एक साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो गया था। युवक का एक बेटा भी है, जिसे मां अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि पत्नी से तलाक होने के बाद से युवक परेशान रहता था। घर में युवक और उसके पिता ही रहते थे। युवक की मौत के बाद अब घर में उसका अकेला पिता ही रह गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने ली शख्स की जान, सीजन में दूसरी मौ*त
पिता गए थे बाजार बेटे ने लगा लिया फंदा
एसएचओ सुजानपुर राकेश धीमान ने बताया कि मृतक युवक के पिता बेनी प्रसाद ने बताया कि वह आज दोपहर को सुजानपुर में आए थे। जब वह वापस घर पहुंचे तो बेटे को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब उन्होंने बेटे को कमरे में जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला प्रधान से दो सगे भाइयों ने की मारपीट, उप प्रधान को भी पीटा
पुलिस कर रही मामले की जांच
उनका बेटा फंदे से लटका था। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और बेटे को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भारतीय न्याय संहित के तहत आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।