#अपराध
May 5, 2025
हिमाचल: जापान से लौटे बहादुर ने उठाया ऐसा कदम, बेटा-बेटी के सिर से उठा पिता का साया
पुलिस को तलाशी में मिली एक डायरी
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज ब्लॉक के बलोह पंचायत के एक व्यक्ति ने डिप्रेशन में फंसकर खुदकुशी कर ली। बहादुर नाम का यह व्यक्ति जापान में रहता था और दो दिन पहले ही अपने गांव लौटा था।
यह भी पढ़ें : BIG BREAKING : हिमाचल घूमने आए पर्यटकों की बस पलटी, 50 से ज्यादा थे सवार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बहादुर रविवार रात अपने कमरे में जाकर सो गया था। सोमवार सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसके कमरे में झांका तो बहादुर पंखे में लटका मिला। बहादुर के परिजनों को कहना था कि वह जापान में ही रहता था और वहीं उसने शादी कर ली थी। बहादुर का एक बेटा और बेटी है। अब दोनों के सिर से पिता का साया छिन गया है।
रूढ़ाने गांव की पंचायत के प्रधान का कहना है कि 45 साल का बहादुर बीते 15 साल से जापान में रहता था। वह दो दिन पहले ही वहां से लौटा था। सोमवार सुबह परिजनों ने जब उसे कमरे के पंखे से लटका पाया तो उन्होंने पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बहादुर के कमरे की तलाशी ली तो उसे एक छोटी डायरी मिली। डायरी में बहादुर ने डिप्रेशन में होने और लगातार दवाओं के सहारे जीवन बिताने की बात लिखी है।
पुलिस का कहना है कि बहादुर ने पलंग पर पहले कुर्सी रखी और पंखे पर फंदा बनाया। उसने फंदा गले में लपेटकर कुर्सी खिसका दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। लोग छोटी छोटी परेशानियों से हार मान कर अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं।