#अपराध

June 7, 2026

पड़ोसी राज्य में पकड़ा हिमाचल का नशा तस्कर, चिट्टे की खेप देख पुलिस भी रह गई दंग; खंगाल रही नेटवर्क

नाकाबंदी देख आरोपी को आने लगा पसीना, शक के आधार पर पुलिस ने ले ली तलाशी

शेयर करें:

Himachal Drug Smuggler

पठानकोट/इंदौरा। हिमाचल प्रदेश में तेजी से फैल रहे चिट्टे (हेरोइन) के कारोबार ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। पड़ोसी राज्य पंजाब में पुलिस ने हिमाचल के एक युवक को लाखों  के चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा को देखते हुए पुलिस इसे नशा तस्करी के संगठित नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीले पदार्थ की खेप किसी को सप्लाई करने जा रहा था या फिर इसे लेकर हिमाचल प्रदेश की ओर आ रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।

नाके के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

जानकारी के अनुसार पठानकोट जिले के थाना धारकलां क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान धार चौक पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर एक युवक पर पड़ी] जिसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। शक के आधार पर जब उसे रोककर पूछताछ की गई तो वह घबरा गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से करीब 18.50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: श्रद्धालुओं की बस हा.दसे का शिकार, ट्रक में लोड सरिया शीशे तोड़ अंदर घुसा; मची चीख पुकार

हिमाचल के इंदौरा का रहने वाला है आरोपी

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के इंदौरा क्षेत्र निवासी अभय कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारियों का मानना है कि इतनी मात्रा में बरामद चिट्टा केवल व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए नहीं हो सकता। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और नशीले पदार्थ की यह खेप कहां से लाई गई थी।

सप्लाई चेन की तलाश में जुटी जांच एजेंसियां

पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरोपी नशे की यह खेप किसे पहुंचाने वाला था। जांच का एक पहलू यह भी है कि कहीं यह चिट्टा हिमाचल प्रदेश में सप्लाई करने के लिए तो नहीं लाया जा रहा था। वहीं दूसरी संभावना यह भी है कि आरोपी पंजाब में किसी ग्राहक तक यह खेप पहुंचाने की फिराक में था। जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और उसके संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : नगर परिषद में महिलाओं का जलवा, एक वोट से तय हुआ अध्यक्ष पद- निर्दलीयों ने पलटी गेम

पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास नशा तस्करी या नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

युवाओं का भविष्य बचाने की चुनौती

हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में चिट्टे का बढ़ता कारोबार केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक चिंता का भी बड़ा कारण बन चुका है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने यह संकेत दिया है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है। ऐसे में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को जागरूक बनाना भी समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख