#अपराध

September 18, 2024

हिमाचल: दौरे पर थे देवता, बाप-बेटी ने अपनी जमीन पर आने से रोका, हुई पिटाई

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से पिता और बेटी की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बेटी और पिता ने डेहरा सेरी गांव में देव कार्रवाई के दौरान देवलुओं को अपने जमीन पर आने से रोका। जिसके बाद गुस्साए युवकों ने दोनों को साथ मारपीट की ।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि बीते शाम के समय देवता बाबा वीरनाथ दलबल डेहरा सेरी गांव में पहुंचे थे, जिसके बाद वहां देव कार्रवाई के दौरान कुछ देवलू गांव के व्यक्ति की जमीन में गए। लेकिन उस व्यक्ति ने देवलुओं का रास्ता रोक दिया। यह भी पढ़ें : संजौली में पत्थरबाजी करने वाले 70 लोगों की पहचान, अब होंगी गिरफ्तारियां जिसके बाद बात हाथापाई तक पहुंची और गांव के युवकों ने उसे खूब पीटा। साथ ही उसकी बेटी को भी बालों से घसीट कर पीटा गया। जिसके बाद व्यक्ति पुलिस के पास जा पहुंची ।

जातिसूचक शब्द कहने के भी आरोप

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्त्ता ने बताया कि चौबा गांव के निवासी सचिन सहित 4 लोगों ने उसकी पिटाई कर डाली। इस दौरान बीचबचाव के लिए आई शिकायतकर्त्ता की बेटी को भी आरोपियों ने पीटा और जातिसूचक शब्द भी कहे। यह भी पढ़ें : पंचायतीराज उपचुनाव: आज नाम वापसी का अंतिम दिन, अभी मैदान में हैं 243 प्रत्याशी

बेटी को आईं हैं चोटें

बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान शिकायतकर्ता की बेटी को चोटें आई है । पुलिस को मिली शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया है।यही नहीं इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें: 7 साल की सरगुन ने बनाया रिकॉर्ड, 1 मिनट में 150 राजधानियों के बताए नाम SP कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख