#अपराध

March 23, 2026

हिमाचल कांग्रेस नेता तिहाड़ जेल से होगा रिहा, PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने की भुगत रहा था सजा

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज था तिहाड़

शेयर करें:

Congress Leader

ऊना। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र से जुड़े कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है, जिसके बाद उनकी तिहाड़ जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। डडवाल को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस ने किया था अरेस्ट

विदित हो, 25 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने गगरेट के घनारी क्षेत्र में उनकी तलाश में दबिश भी दी थी, लेकिन वे उस समय नहीं मिले। इसके बाद उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के मीडिया सलाहकार के बेटे पर दिनदिहाड़े हम*ला- रॉड और ग.न तानी, 2 अरेस्ट

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज था तिहाड़

16 मार्च को अनिल डडवाल खुद दिल्ली पहुंचकर स्पेशल सेल के सामने पेश हुए, जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया। बाद में कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था।

स्थानीय राजनीति में खासा प्रभाव

डडवाल का स्थानीय राजनीति में खासा प्रभाव रहा है। वे ग्राम पंचायत स्तर पर उपप्रधान और पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं और कांग्रेस के सोशल मीडिया तंत्र से भी जुड़े रहे हैं। गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने भी विधानसभा में उनकी गिरफ्तारी का मुद्दा उठाते हुए इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह की सास का कमाल : 65 की उम्र में खेली नेशनल गेम्स, 4 गोल्ड जीत रचा इतिहास

जारी रहेगी कानूनी प्रक्रिया

अब अदालत से जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में राहत का माहौल है। हालांकि, मामले की कानूनी प्रक्रिया अभी जारी रहेगी और आगे की सुनवाई में इस पर फैसला होगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख