#अपराध

June 10, 2024

CM के जिले में अपराधी बेख़ौफ़: बन्दूक लेकर गोल्ड लोन देने वाली कंपनी के ब्रांच में घुसे

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल में आज सुबह सवेरे उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कुछ लोग बंदूक की नोक पर एक गोल्ड लोन ब्रांच को लूटने पहुंच गए। यह घटना हिमाचल के ऊना जिला में आज यानी सोमवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुई है। जिला में इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच कर आगामी जांच में जुट गई है।

ऊना शहर में स्थित गोल्ड लोन ब्रांच लूटने आए थे लुटेरे

मिली जानकारी के अनुसार ऊना शहर में हमीरपुर रोड़ पर स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूटपाट करने का प्रयास किया। यह लुटेरे हथियारों के साथ बाइक पर सवार होकर ब्रांच में पहुंचे थे। लेकिन ब्रांच में लगे सायरन ने बड़ी लूटपाट से बचा लिया। हालांकि लूटेरे ब्रांच के कर्मचारियों से मारपीट कर उनके मोबाइल छीन कर फरार हो गए।

सुबह गेट खुलने से पहले ही पहुंच गए थे लुटेरे

पुलिस को दी जानकारी में ब्रांच के कर्मचारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जैसे ही वह 9 बजे ब्रांच को खोलने लगे तो ब्रांच के बाहर पहले से खड़े दो युवकों ने उनसे गोल्ड लोन के बारे में पूछा। ब्रांच कर्मियों ने जैसे ही गेट खोला तो यह दोनों युवक भी जबरदस्ती अंदर घुस आए और बंदूकें निकाल ली। इन दोनों लुटेरों ने ब्रांच के कर्मचारियों जिसमें महिला भी शामिल थी के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री बने जेपी नड्डा, अगला बीजेपी चीफ कौन ?

सायरन बजते ही कर्मचारियों के मोबाइल लेकर हुए फरार

इसी बीच इन लुटेरों के दो अन्य साथी भी ब्रांच में पहुंच गए और लूटपाट करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान ब्रांच के गेट को खोलने के बाद बायोमीट्रिक में कोड ना लग पाने के कारण ब्रांच में लगा सायरन बज उठा। सायरन की आवाज सुनकर चारों लुटरों ने ब्रांच के कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी और उनके मोबाइल छीन कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें हिमाचल: खाई में गिरी कार, पति-पत्नी स्वर्ग सिधारे; पीछे रह गए 4 -1 साल के दो मासूम

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने भी मौका पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस टीम को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। यह भी पढ़ें: तीन सीटों पर उपचुनाव की डेट आई सामने: वोटिंग के दो दिन बाद आएगा रिजल्ट मामले की पुष्टि करते हुए एसपी राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौका का निरीक्षण किया है और ब्रांच व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही पकडक़र जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख