#अपराध

September 3, 2026

हिमाचल : स्कूल से लौट रही थी छात्रा, सुनसान जगह पर युवक ने पकड़ा हाथ; करने लगा नीच हरकतें

सुनसान रास्ते में छात्रा को रोका

शेयर करें:

Himachal Pradesh Chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे है। जो बेहद चिंता का विषय है। ताजा मामला जिला चंबा से सामने आया है। यहां एक युवक ने स्कूल से घर जा रही नाबालिग का रास्ता रोककर उसके साथ बदसलूकी की। 

सुनसान रास्ते में छात्रा को रोका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के तीसा क्षेत्र में स्कूल से सामने आया है। छात्रा स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने सुनसान जगह देखकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।

 

यह भी पढ़ें : शराबियों ने भरा सुक्खू सरकार का खजाना! शराब कारोबार से हिमाचल ने की 8 हजार करोड़ से ज्यादा कमाई

चुप रहने और डराने-धमकाने का आरोप

आरोप है कि युवक ने छात्रा पर दबाव भी बनाया और उसे डराया-धमकाया। युवक ने कथित तौर पर छात्रा से कहा कि वह चुपचाप उसके साथ चले या फिर किसी दूसरी लड़की को उसके साथ जाने के लिए मनाए।

 

यह भी पढ़ें : Breaking : कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा को हुआ स्वाइन फ्लू, दो दिन पहले CM भी मिले थे

 

इस घटना के बाद छात्रा काफी डर गई। घटना के बाद छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने तुरंत दर्ज किया मामला

छात्रा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तीसा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। SP चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि थाना तीसा में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख