#अपराध

May 29, 2025

हिमाचल: ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे छिपाई थी अवैध शराब की खेप, 380 पेटियां बरामद

चालक की घबराहट पर पुलिस ने शक के आधार पर ली तलाशी

शेयर करें:

illegal liquor

बिलासपुर। हिमाचल में नशे की तस्करी के लिए शातिर कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। लेकिन हिमाचल पुलिस की पैनी नजर से उनकी यह चालाकी धरी की धरी रह जाती है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के बिलासपुर जिला से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ट्रक से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। शातिर ने पुलिस से बचने के लिए ट्रक में अवैध शराब के ऊपर आलू की बोरियां रख दी थी। लेकिन फिर भी वह बच नहीं पाया।

380 पेटी अवैध शराब बरामद

दरअसल बिलासपुर के गरमोड़ा में पंजाब से कुल्लू ज़िले की ओर जा रहे एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई है। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने गरामोड़ा चेकपोस्ट पर इस ट्रक को जांच के लिए रोका, और तलाशी के दौरान आलू की बोरियों के नीचे छुपाकर रखी गई 380 पेटी शराब बरामद कर ली।

यह भी पढ़ें : हिमाचल- शराबी ने खुद के लिए बनाया मौ*त का जाम- कीटनाशक दवा मिलाकर लील ली खुद की जिंदगी

रात को नाके पर पकड़ा ट्रक चालक

पुलिस को यह सफलता बुधवार देर रात को उस समय मिली जब की टीम ने नियमित जांच के लिए नाका लगाया था। इसी दौरान एक ट्रक आता दिखा। ट्रक को रोकने के बाद जब चालक से पूछताछ की गई तो वह घबरा गया और बार.बार बयान बदलने लगा। चालक की घबराहट ने पुलिस को सतर्क कर दिया, और जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई तो पहली नजर में तो सिर्फ आलू की 90 बोरियां दिखीं। लेकिन जब इन बोरियों को हटाया गया, तो नीचे छुपाकर रखी गई शराब की पेटियों का भंडार देखकर हर कोई दंग रह गया।

 

यह भी पढ़ें : वृंदावन जा रही HRTC पर पंजाब में हुई पत्थरबाजी, बाइक सवारों ने तोड़ा फ्रंट मिरर- ड्राइवर...


ट्रक से ओल्ड मांक ब्रांड की 180 पेटी रम और 999 पावर स्टेशन फाइन रम की 200 पेटियां बरामद की गईं, जिनमें कुल 4560 बोतलें थीं। आरोपी की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो कुल्लू ज़िले के मोहल गांव का निवासी है। उसके पास शराब से जुड़े किसी भी तरह के वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। लिहाज़ा पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर स्वारघाट थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि यह खेप पंजाब से लाई जा रही थी और हिमाचल में गैरकानूनी तरीके से बेचने की योजना थी। शराब की तस्करी को छुपाने के लिए ट्रक में आलू की बोरियों की आड़ ली गई थीए लेकिन आरोपी की यह चालाकी पुलिस की सतर्कता के सामने नाकाम हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: साथी कर्मचारियों ने पत्नी को सौंपी थैली, बोले-यह तुम्हारे पति की अस्थि*यां; SP से लगाई गुहार

 

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब किन.किन स्थानों पर सप्लाई की जानी थी और इसमें और कौन.कौन शामिल है। नशे के खिलाफ जारी इस अभियान में यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। मामले की गहनता को देखते हुए आगे की जांच तेज़ कर दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख