राजनीति

#अपराध

June 17, 2024

ट्यूशन पढ़ने गई थी 16 साल की लड़की: वापस नहीं लौटी- तलाश शुरू

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal 16 year old girl missing kullu tution
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला से एक स्कूली छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज खबर सामने आई है। यह छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई थी। लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर बेटी की तलाश करने के बाद पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। मामला कुल्लू जिला की सैंज घाटी से सामने आया है। परिजनों ने पुलिस थाना में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है।

16 साल की स्कूली छात्रा का अपहरण

सैंज के एक गांव में 16 साल की स्कूली छात्रा घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। लेकिन वह उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। शाम तक जब बेटी घर नहीं आई तो परिजनांे ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारों के अलावा बेटी की सहेलियों से भी पूछा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस के पास पहुंचे परिजन

परिजनों ने अब पुलिस से गुहार लगाई है। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी का मामला रिपोर्ट हुआ है। पुलिस ने छात्रा की तलाश आरंभ कर दी है।

हिमाचल से जुड़ी इन खबरों को भी पढ़ें

  • हिमाचल में युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से सना मिला शव
हिमाचल के सोलन जिला में एक युवक बेरहमी से हत्या कर दी गई है। युवक का सिर जहां पत्थर से कुचला हुआ है, वहीं उसके मुंह में गले तक लकड़ी का डंडा भी घुसाया गया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: परिवार के उतरते ही खाई में गिरी कार, पंजाब के पर्यटक की गई जान हिमाचल में इस तरह की बेरहमी से की गई हत्या का शायद यह पहला ही मामला होगा। मृतक युवक यहां एक कंपनी में काम करता था और अपने भाई के साथ रहता था। युवक का शव किराये के कमरे के पास ही खेत में खून से सना मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • खाई में मिला अमेरिकी नागरिक का शव
हिमाचल की लाहौल स्पीति जिला के स्पीती घाटी में एक अमेरिकी नागरिक का शव मिला है। यह शव गहरी खाई मंे पड़ा हुआ था। जिसे निकालने के लिए ही दो दिन का समय लग गया। मृतक अमेरिकी नागरिक पैराग्लाइडर था और पैराशूट के साथ ही वह लापता हो गया था। करीब चार दिन बाद उसका बीते रोज शव मिला जिसे काजा मुख्यालय पहुंचाया गया।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख