#अपराध

August 13, 2026

नहीं मान रहे पर्यटक- HP पुलिस पर हरियाणा के युवकों ने उठाया हाथ, गाली-गलौज कर...

करीब 45 मिनट तक सड़क में चलता रहा हंगामा

शेयर करें:

haryana tourists boys nahan police contorversy traffic himachal

सिरमौर। घूमने के लिए हिमाचल पहुंचे कुछ पर्यटकों का व्यवहार उस समय विवाद का कारण बन गया, जब सड़क पर खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर पुलिस से उनकी बहस हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ लिया कि मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

HP पुलिस पर हरियाणा के युवकों ने उठाया हाथ

पुलिसकर्मियों से कथित गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। पुलिस ने मामले को संभालते हुए दो युवकों को गुन्नुघाट पुलिस चौकी ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- चंबा केस में बड़ा ट्विस्ट : मां बोली- रावी में नहीं फेंका, मेरे बच्चे को कहीं और छिपा रखा है

नो-पार्किंग में खड़ी थी हरियाणा नंबर की कार

मामला सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के महलात क्षेत्र का है। बुधवार शाम हरियाणा नंबर की एक कार नो-पार्किंग जोन में खड़ी होने की सूचना पर यातायात पुलिस ने वाहन हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर कार में सवार युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई।

युवकों ने गाली-गलौज कर...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के दौरान कुछ युवक पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज के साथ धक्का-मुक्की भी की। एक युवक द्वारा यातायात प्रभारी के साथ कथित तौर पर नाखून से हमला करने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज सुंदर सिंह के नाम पर लगेगी मुहर : कुई मंत्रियों से छिन सकती है पॉवर

सड़क के बीच कार खड़ी करने से लगा जाम

विवाद के दौरान एक युवक ने कार सड़क के बीच में खड़ी कर दी, जिससे महलात क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ बढ़ने लगी और कुछ समय के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

नशे की हालत में थे युवक

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि पर्यटकों में शामिल कुछ लोग नशे की हालत में थे और सार्वजनिक स्थान पर कथित तौर पर अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की ओर से उन्हें रोकने और समझाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : छुट्टी पर घर आए 29 वर्षीय फौजी की मौ**त, खेत में मिली देह- सदमे में परिवार

करीब 45 मिनट तक चलता रहा हंगामा

घटनास्थल पर करीब पौने घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। पुलिसकर्मी लगातार युवकों को शांत कराने का प्रयास करते रहे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस के लिए स्थिति को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। मौके पर पहुंचे गुन्नुघाट पुलिस चौकी प्रभारी ने स्थिति संभालते हुए दोनों युवकों को वहां से हटाया और पुलिस चौकी ले गए। इसके बाद महलात क्षेत्र में यातायात और माहौल सामान्य हो सका।

कार कब्जे में, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार HR 07 AG-7821 को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब वाहन में मौजूद लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ कथित धक्का-मुक्की और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : खेलते-खेलते नाले में गिरा 12 वर्षीय किशोर, तेज बहाव में बहा- कई घंटे बाद मिली देह

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विवाद की शुरुआत किस बात से हुई और आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल इस घटनाक्रम ने नाहन में पर्यटकों के व्यवहार और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख