डाडासीबा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के इस सीजन में चोर भी सक्रिय हो गए हैं और शादी में जा रहे लोगों के घरों पर हाथ साफ कर रहे हैं। लेकिन अगर शादी वाले घर में चोर चोरी कर जाए तो फिर शादी की खुशियों खटास आना लाजमी है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कांगड़ा जिला से सामने आया है।
कांगड़ा के डाडासीबा से सामने आया मामला
कांगड़ा जिला की तहसील डाडासीबा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां शादी वाले घर में किसी और के नहीं बल्कि दूल्ह की बहन के साथ ही खेला हो गया। यहां दूल्हे की बहन के गहनों पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। दूल्हे की बहन जैसे ही अपने गहने पहनने के लिए कमरे में गई और उसने अलमारी खोली तो गहनों को ना देख कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब पीकर बस चला रहा था HRTC ड्राइवर, स्कूली बच्चों समेत 30 थे सवार
शादी में चोरी हो गए गहने
दरअसल डाडासीबा के तहत आती एक ग्राम पंचायत में शुक्रवार को शादी समरोह चल रहा था। गुरुवार को दूल्हा बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने गया था। आज शुक्रवार को जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर वापस लौटा तो उसके आने से पहले उसकी बहन अपनी भाभी का स्वागत करने के लिए तैयार होने लगी। इसी बीच जैसे ही उसने गहने पहनने के लिए अलमारी खोली तो वहां गहने नहीं थे।
यह भी पढ़ें : न्यू प्रेम बस ने रौंदी कार, बेटे के सामने मां ने ली अंतिम सांस
दूल्हे की बहन का पर्स काट चोरी किए गहने
दूल्हे की बहन ने गहने अपने पर्स में रखे थे। लेकिन जब उसने पर्स खोला तो वह फटा हुआ पाया। दूल्हे के परिवार ने पूरे घर में गहनों की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। चोरों ने पर्स से सिर्फ गहने चोरी किए थे, जबकि पैसों को हाथ भी नहीं लगाया था। दूल्हे की बहन ने बताया कि वह रात को बारात में गई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद वह घर लौट आई थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के कारोबारी ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगे 50 करोड़, खुद हुआ फरार
परिवार ने दर्ज नहीं करवाई रिपोर्ट
घर आकर उसने नोजरिंग तथा कान के झुमके पर्स में डाल कर अलमारी में रख दिए थे, लेकिन अलमारी को लॉक करना भूल गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि किसी अनजान व्यक्ति ने नहीं बल्कि किसी अपने ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। परिवार को एक व्यक्ति पर शक भी है, लेकिन शादी के खुशी के माहौल में वह कुछ भी नहीं कह पा रहा है। परिवार ने अभी तक पुलिस में भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।
इस मंदिर से लगा रहा परिवार फरियाद
इस घटना को लेकर कई तरह की अफवाहें और चर्चाएं हो रही हैं। शक की शक की सुई एक युवा पर भी घूम रही है क्योंकि इसके द्वारा पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। अभी तक फिलहाल परिवार वालों के हाथ कुछ नहीं लगा है। चोर को पकड़ने के लिए परिवार वालों ने घर से ही चानो सिद्ध के मंदिर में फरियाद लगाई है। चानो सिद्ध के नाम के ख़ौफ़ से कई वार चोर चुराई गई चीज को उसी जगह छोड़ जाते हैं।