चंबा। हिमाचल प्रदेश में कभी सड़क हादसों में तो कभी अन्य हादसों में लोगों की मौत का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अब एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। यहां एक सरकारी अधिकारी का शव उनके कमरे से बरामद हुआ है। इस अधिकारी की मौत कैसे हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
किस विभाग में था अधिकारी
मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के चंबा जिला में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी का शव उनके निजी क्वार्टर में मंगलवार को बरामद हुआ। अधिकारी सुबह देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी ने उन्हें आवाज लगाई। आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला तो दरवाजे को धक्का देकर खोला गया। जहां अधिकारी बेसुध हालत में पाया गया।
यह भी पढ़ें : सुख की सरकार इस विभाग में करेगी 2500 पदों पर भर्ती, मांगा ब्यौरा
कैसे हुआ खुलासा
मृतक अधिकारी की पहचान राकेश कुमार चौधरी निवासी गांव गग्गल तहसील धीरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी राकेश कुमार रात को अपने क्वार्टर में मौजूद थे। आज मंगलवार सुबह वह देर तक बाहर नहीं निकले। जिस पर पड़ोसी ने उन्हें आवाज लगाई। आवाज ना आने पर उन्होंने दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया और वह कमरे में पहुंचे।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार कल एक साथ लॉन्च करेगी 6 योजनाएं, जानें किस-किस को मिलेगा लाभ
अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
कमरे में राकेश कुमार बिस्तर पर वेसुध हालत में पड़े हुए थे। आसपास के लोगों ने राकेश कुमार को तुरंत ही उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों को भी सूचित कर दिया है।
यह भी पढ़ें : HRTC बस कंडक्टर ने प्रेशर कुकर का वसूला किराया, विपक्ष ले रहा चुटकी
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के अनुसार मृतक के परिजन मंगलवार दोपहर तक चंबा पहुंचे तो उसके बाद ही कागजी औपचारिकताएं निपटाई गईं। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा जितेंद्र चौधरी ने बताया कि व्यक्ति की मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।