#अपराध

May 24, 2024

हिमाचल: चाचा के दोस्त ने लूटी भतीजी की आबरू, प्रेगनेंट हुई तो हुआ खुलासा

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है।

चाचा के दोस्त ने नाबालिग को किया गर्भवती

आरोपी पीड़िता के चाचा का दोस्त बताया जा रहा है। आरोपी अकसर उसके चाचा के घर आता-जाता रहता था। पीड़िता तीन महीने की गर्भवती पाई गई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 9वीं की छात्रा को एक दोस्त ने मिलने बुलाया और दो ने लूटी आबरू

तीन महीने की गर्भवती है नाबालिग

मिली जानकारी के अनुसार, जिला कांगड़ा के रक्कड़ की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग बीती 21 मई को अपनी बुआ के घर हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में रहने गई हुई थी। इसी दौरान उसे वहां पेट दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद घरवाले उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां जांच के दौरान किशोरी तीन महीने की गर्भवती पाई गई।

जान से मारने की देता था धमकी

वहीं, जब किशोरी को इस बारे में पूछा गया तो उसने घरवालों को पूरी सच्चाई बताई। साथ ही आरोपी का नाम बताया। उसने बताया कि आरोपी अकसर उसके चाचा के घर पर आता रहता था। वह पिछले काफी समय से डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि वह इस बारे में किसी को भी कुछ बताने के लिए जान से मारने की धमकी देता था। यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे के साथ बागीचे में गया था शख्स, ऊपर आ गिरा पेड़, पसरा मातम

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में पीड़िता के बयान पर आरोपी को जिला ऊना के गगरेट से गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला ऊना के होशियारपुर का रहने वाला है और वह गगरेट में काम करता था।

मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। किशोरी को मेजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बयान कलमबद्ध करवाए गए हैं। किशोरी के मेडिकल परीक्षण और बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख