#अपराध

September 16, 2024

इंडेन गैस कंंपनी में धांधली! बिना गैस सिलेंडर मिले डिलिवरी का आया मैसेज

शेयर करें:

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की मशहूर पर्यटन नगरी से धांधली का एक मामला सामने आया है। धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित इंडेन गैस कंपनी की बुकिंग एजेंसी पर धांधली करने के आरोप लगे हैं।

सिलेंडर बुकिंग में हुई धांधली

उपभोक्ता का आरोप है कि उसने करीब पांच दिन पहले गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग करवाई थी। इसके बाद उसे फोन में मैसेद आया कि दो दिन के अंदर उसे सिलेंडर मिल जाएगा। फिर उसके दो दिन बाद मैसेज आया कि सिलेंडर की डिलिवरी हो गई है। जबकि, सिलेंडर की डिलिवरी नहीं हुई थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल : शेयर मार्केट से मोटा ब्याज कमाने चला था युवक, लगा 1.25 करोड़ का चूना

बिना सिलेंडर मिले सब्सिडी के पैसे

उपभोक्ता ने बताया कि बिना सिलेंडर की डिलिवरी के ही उसके खाते में सब्सिडी भी आ गई। इस पर बीते कल जब उसने कोतवाली स्थित गैस एजेंसी में जाकर पता करना चाहा तो वहां मौजूद कर्मचारी उसे धमकी देने लगे। कर्मचारियों ने उपभोक्ता को कहा कि वह उसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

डिलिवरी का मैसज आता है, सिलेंडर नहीं मिलता

आपको बता दें कि ऐसा मामला पहले भी कई बार सामने आ चुका है- जब उपभोक्ताओं को सिलेंडर डिलिवरी का मैसेज आ गया, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। जिसके चलते उपभोक्ताओं को मजबूरन एजेंसी के चक्कर काटने पड़ते हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल के देवभक्तों को किसने बोला ‘आतंकवादी’ : FIR दर्ज- जानें डिटेल

झेलनी पड़ रही कई दिक्कतें

लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को इस धांधली की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लानी चाहिए ताकि इस लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

हादसों का बना रहता है खतरा

लोगों का कहना है कि कोतवाली बाजार स्थित एक गैस एजेंसी का केवल बुकिंग काउंटर है। मगर एजेंसी की ओर से वहां पर सिलेंडर स्टोर बना दिया गया है। रोजाना सड़क के किनारे गैस से भरे सिलेंडर रखे जाते हैं। जिससे बड़े हादसों का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें: चाबी के खेल ने फंसाया- नशे में धुत सूबेदार उठा ले गया किसी और की कार

जान-माल का हो सकता है नुकसान

लोगों का कहना है कि सड़क किनारे इतने सिलेंडर होने का मतलब है कि कोतवाली बाजार में कभी भी कोई हादसा हो सकता है।अगर कभी कोई वाहन गैस से भरे सिलेंडर से टकरा गया तो वहां धमाका हो सकता है। जिससे जान-माल का नुकसान भी हो सकता है।

मामले में होगी गहनता से जांच

वहीं, DFC खाद्द आपूर्ति विभाग जिला कांगड़ा के पुरषोतम सिंह ने बताया कि अगर उपभोक्ता को सिलेंडर डिलिवरी का मैसेज आया है और सब्सिडी भी खाते में आ गई है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला है तो यह गलत है। इस मामले में गहनता से जांच की जाएगी। मंगलवार को विभाग के निरीक्षक को मामले की जांच के लिए भेजा जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख