राजनीति

#अपराध

September 25, 2024

हिमाचल : बच्चा गोद देने के नाम पर ठगी, एडवांस में लिए पैसे और फिर मुकरा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Fraud child adoption married couple dharamshala himachal
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में ठगी व धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कई लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। जालसाज लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से सामने आया है। जहां एक दंपती के साथ बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।

बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ठगी

मामला कांगड़ा जिल के धर्मशाला से सामने आया है। यहां पुराना कांगड़ा के रहने वाले निरंजन ने दंपती से हजारों रुपए लिए और बच्चा गोद दिलाने का बात कही। मगर उसने ना तो दंपती को बच्चा गोद दिलाया और ना ही पैसे वापस दिए। यह भी पढ़ें : हिमाचल: बस स्टैंड पर भिड़ी दो युवतियां, नोचे बाल; लात घूंसे भी चले; देखें वीडियो

एडवांस में लिए हजारों रुपए

मामले में पीड़ितों ने निरंजन की शिकायत ASP को दी है। पीड़ितों न बताया कि उन्होंने बच्चा गोद लेने के लिए निरंजन को 50 हजार रुपए एडवांस में दिए थे। मगर निरंजन ने उन्हें कोई बच्चा गोद नहीं दिलाया और अब पैसे भी वापस नहीं लौटा रहा है।

न ही दिलाया बच्चा, ना लौटा रहा पैसे

उन्होंने बताया कि निरंजन अब पैसे वापस देने से साफ मना कर रहा है। उनका कहना है कि हमें लगा था कि बच्चा गोद लेकर हम अपने एक नए जीवन की शुरुआत करेंगे। मगर इस आरोपी ने हमारे सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार ने खोया जवान बेटा, एक दिन पहले ही गया था सबसे मिलकर

गहनता से हो रही मामले की जांच

मामले की पुष्टि करते हुए ASP बीर बहादुर ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी शुरू कर दी है। पुलिस टीम को मामले की जांच-पड़ताल करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मामले की हर पहलू की जांच गहनता से की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख