राजनीति

#अपराध

October 7, 2024

अस्पताल से लापता हो गया हिमाचल का कारोबारी- परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Family businessman himachal rohru missing wilson jhamta shimla
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां रोहडू क्षेत्र में एक कारोबारी लापता हो गया है। लापता कारोबारी का नाम विल्सन झामटा है। विल्सन झामटा पिछले कुछ दिनों से लापता है।

लापता हो गया कारोबारी

विल्सन के पिता काना सिंह झामटा ने पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस ने बेटे की तलाश के लिए गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल के रियांश का धमाका, छोटी सी उम्र में जीता बड़ा खिताब

अस्पताल से गायब हुआ विल्सन

जानकारी के अनुसार, विल्सन झामटा पिछले महीने चंडीगढ़ में उपचार करवाने के लिए गया था। विल्सन को इलाज के लिए डेरा बस्सी के पंचकर्मा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि सितंबर के अंतिम दिन जब विल्सन की अस्पताल से छुट्टी हुई, उसी दिन से विल्सन का कोई अता-पता नहीं है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुनिया छोड़ गई विवाहिता, मायका पक्ष के आरोप पर पति हुआ अरेस्ट

कहां गया विल्सन झामटा?

विल्सन के पिता काना सिंह ने बताया कि उन्होंने कई जगहों पर विल्सन की खोज की। मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस ने विल्सन को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। परिजनों ने खुद भी सभी संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विल्सन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को भी विल्सन के बारे में कुछ पता चलता है तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पैरापिट से टकराई बाइक, व्यक्ति की आखों के सामने दोस्त ने तोड़ा दम

परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

विल्सन के परिजनों ने विल्सन को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। विल्सन के परिजन और दोस्त विल्सन के सही-सलामत घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। परिजनों ने लोगों और पुलिस ने विल्सन को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगाई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख