चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में समय पर स्कूल ना पुहंचने और शराब के नशे में धुत्त पाए जाने वाले शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सजा के तौर पर शिक्षक का तबादला 134 किलोमीटर दूर सलूणी ब्लॉक में कर दिया है।
टल्ली शिक्षक हुआ सस्पेंड
शिक्षा विभाग ने केंद्रीय सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के तहत आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल में छात्रा से नीचता करना पड़ा महंगा, अंंग्रेजी का टीचर हुआ सस्पेंड
आपको बता दें कि आरोपी शिक्षक की जगह पर अब गैहरा स्कूल के एक शिक्षक की तैनाती की गई है। जब तक स्थायी शिक्षक की तैनाती नहीं हो जाती है, तब तक सुरेश कुमार कुठार स्कूल में सेवाएं देंगे।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि टल्ली शिक्षक का ये मामला दो दिन पहले ही चंबा जिला के भरमौर उपमंडल से सामने आया था। कुठार स्कूल का ये शिक्षक नशे में टल्ली होकर यहां-वहां घूमता रहा, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पूरा दिन इस शिक्षक का इंतजार करते रहे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : हॉस्टल में क्या हुआ अंजना के साथ? परिजन कर रहे न्याय की मांग
बच्चे मास्टर जी का करते रहे इंतजार
नशे में टल्ली इस शिक्षक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें यह शिक्षक अपनी शराब की महफील सजाए बैठा हुआ है। सुबह के समय ही नशे में धुत्त यह शिक्षक नशे में इतना टल्ली हो गया कि उसे यह भी होश नहीं रहा कि उसे स्कूल भी जाना है।
अभिभावकों ने वीडियो की वायरल
ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चे पूरा दिन स्कूल में मास्टर जी का इंतजार करते रहे, लेकिन मास्टर जी स्कूल नहीं पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें नशे में चूर पाया और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों के परिजनों ने शिक्षा विभाग से ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करने और उन्हें नौकरी से निकालने की मांग की थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस की नाक के नीचे से कैदी फरार, इलाज करवाने लाया था IGMC
सुर्खियों में रह चुका है यह स्कूल
विदित रहे कि, भरमौर क्षेत्र का यह स्कूल शिक्षक की करतूत के चलते पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। अब इस शिक्षक की इस करतूत के चलते एक बार फिर स्कूल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कई स्कूलों से शिक्षकों द्वारा कोताही बरतने की शिकायतें आ रही हैं। हाल में स्कूल लेट आने वाली एक मैडम को भी शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। शिक्षकों की ऐसी हरकतों से परिजन अब अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतराने लगे हैं। कभी शिक्षकों के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के मामले सामने आ रहे हैं तो कभी स्कूली छात्राओं के साथ शिक्षकों द्वारा छेड़छाड़ की घटनाएं आम होने लगी हैं। यह घटनाएं अब लोगों की चिंताओं को बढ़ाने लगी हैं।