#अपराध

September 7, 2026

हिमाचल : बोर्डिंग स्कूल में 9वीं के छात्र की रैगिं**ग, सीनियर्स मंगवाते थे पैसे- 5 पर केस दर्ज

पिछले करीब चार महीने से परेशान कर रहे थे सीनियर छात्र

शेयर करें:

dps-dagshai-school-case-five-senior-students-solan-himachal-police

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित DPS डगशाई में कथित रैगिंग और जूनियर छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

DPS डगशाई छात्र से रैगिंग

नौवीं कक्षा के एक छात्र के साथ कथित तौर पर रैगिंग करने और मारपीट के आरोप में पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ सीनियर छात्र लंबे समय से जूनियर विद्यार्थियों को परेशान करने, डराने-धमकाने और उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इतना ही नहीं सीनियर स्टूडेंट्स छात्रों को धमका कर उनके घर से पैसे मंगवाते थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के दो युवक पठानकोट में गिरफ्तार, आर्मी अस्पताल के पास ग्राहक को देने आए थे चरस

पुलिस के पास पहुंचा मामला

मामले को लेकर कुछ छात्रों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि पांच सितंबर को एक गंभीर घटना सामने आई, जब कथित तौर पर कुछ वरिष्ठ छात्र नौवीं कक्षा के एक छात्र को उसके हॉस्टल के कमरे से जबरन बाहर ले गए। आरोप है कि इसके बाद छात्र के साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाले अन्य जूनियर विद्यार्थियों में भी भय का माहौल पैदा हो गया।

चार महीने से कर रहे परेशान

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं थी। बल्कि पिछले करीब चार महीनों से कुछ वरिष्ठ छात्र जूनियर विद्यार्थियों को लगातार परेशान कर रहे थे। जूनियर छात्रों को कथित तौर पर रैगिंग का शिकार बनाया जाता था और उन्हें धमकाया भी जाता था। शिकायत में शारीरिक हमला, गाली-गलौज और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- HRTC बस से टकराई बाइक, सुबह-सवेरे हुआ दर्दनाक हाद..सा; 20 वर्षीय छात्र ने तोड़ा दम

छात्रों में डर का माहौल

आरोपों के अनुसार जूनियर छात्र लंबे समय से इस व्यवहार से परेशान थे और उनमें डर का माहौल बना हुआ था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ वरिष्ठ छात्रों के पास हथियार होने की आशंका या आरोप सामने आया है। हालांकि, इस संबंध में वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों को जांच के दायरे में शामिल किया है।

टीचर्स डे पर हुई मारपीट

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही कथित प्रताड़ना के कारण कुछ जूनियर छात्र मानसिक तनाव और भय की स्थिति से गुजर रहे थे। पांच सितंबर टीचर्स डे को हुई कथित मारपीट की घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और शिकायत के आधार पर पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर के आंगन से गायब हुई 5 साल की आर्या, रात भर ग्रामीण करते रहे खोज- अभी भी लापता

कई छात्रों के बयान दर्ज

पुलिस अब शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज करने के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य छात्रों और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। हॉस्टल परिसर में हुई कथित घटना के संबंध में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। विशेष रूप से रैगिंग, मारपीट, धमकी और हथियार रखने से जुड़े आरोपों की अलग-अलग स्तर पर पड़ताल की जाएगी। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 18 से 35 साल तक के कई युवा बन रहे नशा तस्कर, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

उठ रहे कई गंभीर सवाल

फिलहाल पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। मामले ने स्कूल और हॉस्टल में छात्रों की सुरक्षा तथा रैगिंग जैसी घटनाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख