राजनीति

#अपराध

September 22, 2024

हिमाचल से गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड बाबा अमरीक, अरबों का लगा चुका है चूना

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Doon police baba amreek arrested himachal land fraud
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में पड़ोसी राज्यों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। मगर बहुत बार ऐसा होता है जब कुछ लोग अपराध करके हिमाचल में आकर छिप जाते हैं। ताजा मामले में अब हिमाचल प्रदेश से एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

हिमाचल से पकड़ा गया बड़ा आरोपी

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समय अन्य कई राज्यों में धोखाधड़ी के 18 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ जमीन खरीद-फरोख्त कर अरबों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब देना पड़ेगा पानी का बिल, जल्द लागू होगा नया नियम

पांच साथी पहले जा चुके हैं जेल

जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबा अमरीक उर्फ मलकीत निवासी पंचकुला, हरियाणा को दून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरोह के पांच सदस्यों को दून पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मगर लंबे समय से आरोपित की तलाश में राजपुर थाना पुलिस दबिश दे रही थी। अब पुलिस टीम ने बाबा अमरीक को हिमाचल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

अरबों रुपए की धोखाधड़ी का मामला

मामले के बारे में जानकारी देते हु पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा राजपुर रोड निवासी गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि बेचने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे। इस मामले में मार्च में राजपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया इस गिरोह के सदस्यों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : स्कूल बस और पंजाब रोडवेज में टक्कर, मची चीख-पुकार

गिरोह के सदस्य-

  • मोहम्मद अदनान को साहरनपुर
  • अमजद अली और शरद गर्ग को उत्तर प्रदेश
  • साहिल को हरियाणा
  • रणवीर को सहारनपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिा गया है।

दो आरोपी अभी भी हैं फरार

बताया जा रहा है कि मामले में अभी संजीव कुमार और संजय गुप्ता नाम के दो आरोपी फरार चल रहे हैं। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट पर लिए गए। मगर दोनों लगातार फरार चल रहे हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : 10वीं पास को मिलेगी नौकरी, भरे जाएंगे 150 पद, जानें पूरी डिटेल

हिमाचल में छिपा था मुख्या सरगना

वहीं, गिरोह का मुख्य सरगना बाबा अमरीक भी लगातार फरार चल रहा था। इसके लिए भी गैर जमानती वारंट लिए गए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बाबा अमरीक हिमाचल में छिपा बैठा है। इसी के चलते पुलिस ने दबिश देकर बाबा अमरीक को हिमाचल प्रदेश के पावंटा साहिब से गिरफ्तर कर लिया।

जमीन बेचने के नाम पर करते थे ठगी

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को जमीन दिलाने के एवज में उनके साथ धोखाधड़ी करता था। लोगों को सस्ते दामों में जमीन बेचने का लालच देकर वह अपने पास बुलाते थे। उनका विश्वास जीतने के लिए बाबा अमरीक जमीन की मिट्टी को उठाकर उसे सूंघता था और फिर लोगों को विश्वास दिलाता था कि जमीन उवके लिए फलदायी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में वाहनों पर लगेगा ग्रीन टैक्स, महंगा होगा वाहन पंजीकरण

पैसा लेकर हो जाते थे फरार

बाबा अमरीक ने बताया कि जब उन्हें पैसा मिल जाता था तो फिर वे पैसा लेकर फरार हो जाते थे। उसने बताया कि वे लोगों से बहाने बनाकर जमीन क रजिस्ट्री करने के लिए बार-बार समय लेते थे। फिर मौका देखकर फरार हो जाते थे और नए ग्राहन की तलाश में जुट जाते थे। उसने कहा कि वो लोग अब तक अरबों रुपए की धोखाधड़ी कर चुके हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख