राजनीति

#अपराध

July 5, 2024

हिमाचल: डाक विभाग के मुखिया अंबेश उपमन्यु हुए सस्पेंड, लगे गंभीर आरोप

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Cpmg ambesh upmanyu suspended postal department head himachal haryana
शिमला। हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल CPMG अंबेश उपमन्यु को सस्पेंड कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के CPMG पद का अतिरिक्त कार्यभार हरियाणा डार्क सर्किल के CPMG कर्नल एसएफएच रिजवी को सौंपा गया है। राज्य में डाक विभाग के मुखिया की सस्पेंड होने की खबर से विभाग में चर्चाओं का दौर जारी है।

डाक विभाग के मुखिया पर लगे गंभीर आरोप

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के CPMG पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए CPMG को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल, उन आरोपों की गहनता से जांच चल रही है। CPMG के सस्पेंशन को लेकर नई दिल्ली स्थित डाक भवन से डाक निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के CPMG गुजरात और आगरा में भी विभन्न उच्च पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। यह भी पढ़ें: जयराम का दावा: तीनों सीटें जीतने के बाद राजनीति में आएगा बड़ा भूचाल

हिमाचल के CPMG संस्पेंड

मामले की जानकारी देते हुए डाक सेवाएं निदेशक (हेड क्वार्टर एंड मेल मार्केटिंग) बिशन सिंह ने बताया कि यह सस्पेंशन मंत्रालय स्तर पर हुआ है। डाक निदेशालय से ऐसा बताया गया है कि फिलहाल CPMG अंबेश उपमन्यु को पद से बर्खास्त किया जाता है।

हाई पोस्ट होती है CPMG

आपको बता दें कि चीफ पोस्ट मास्टर जनरल CPMG संबंधित डाक सर्किल का सबसे बड़ा अधिकारी होता है। CPMG के अधीन राज्य का पूरा डाक सर्कल होता है। CPMG की पोस्ट इंडियन पोस्टल सर्विसेज की हाई पोस्टों में मानी जाती है।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

दिहाड़ीदारों को मिलेगी पेंशन

हिमाचल प्रदेश में दिहाड़ीदारों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में दिहाड़ीदार आठ साल की नियमित सेवा का समय पूरा करने के बाद पेंशन का हकदार होगा। इस फैसले पर अब सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब हिमाचल में जिस किसी दिहाड़ीदार ने आठ साल का नियमित सेवा काल पूरा कर लिया है वह पेंशन के लिए पात्र माना जाएगा। इसमें दिहाड़ीदार के 10 साल के सेवाकाल को दो साल की नियमित सेवा माना जाएगा। जबकि, पांच साल की दिहाड़ीदार की सेवा को...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देहरा में कमलेश ने खेला “इमोशनल कार्ड”

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का प्रचार अपने चरम पर है। यहां देहरा विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही है। देहरा में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कमलेश ठाकुर बार-बार लोगों को उनके क्षेत्र की बेटी बतला रही हैं। अब कमलेश ठाकुर ने इमोशनल कार्ड भी खेला है। चुनाव प्रचार के दौरान कमलेश ठाकुर ने कहा कि वह देहरा वालों की ध्याण (गांव की बेटी) हूं। हिमाचल में ध्याण को मायके से खाली हाथ ससुराल नहीं भेजा जाता है। ऐसे में आप भी अपनी ध्याण यानी मुझे यहां से खाली हाथ मत भेजना। कमलेश ने कहा कि वह...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख