सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के नामी स्कूल सेंट ल्यूक्स में 11वीं के छात्र ने कैमिकल पदार्थ का सेवन कर लिया है। छात्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
टॉफी बताकर खिलाया रासायिनक पदार्थ
बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल में कॉमर्स संकाय का स्टूडेंट है। उसे यह रासायिनक पदार्थ (कॉपर सल्फेट) साइंस संकाय के छात्र ने टॉफी बताकर खिलाया है। इस घटना के बाद से स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल है।
स्कूल लैब में रखा हुआ था कैमिलक पदार्थ
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कैमिकल पदार्थ स्कूल की कैमिस्ट्री लैब में रखा हुआ था। छात्र ने रासायनिक पदार्थ का सेवन किया है। जबकि, सूचना यह है कि छात्र ने कॉपर सल्फेट का क्रिस्टल का सेवन किया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:
हिमाचल: जंगल में पड़ी मिली महिला, शरीर पर नहीं था एक भी वस्त्र
मौके पर मौजूद पुलिस टीम स्कूल के अध्यापकों और अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम द्वारा स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि मामले की सही जानकारी जुटाई जा सके।
गंभीर हालत में PGI रेफर किया गया
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सेंट ल्यूक्स स्कूल के छात्र को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने स्कूल की साइंस लैब से कॉपर स्लफेट लिया था। मगर पूरी जांच के बाद ही मामले की सच्चाई पता लग पाएगी।
देशी भाषा में कहते हैं नीला थोथा
बता दें कि कॉपर सल्फेट को स्थानीय भाषा में नीला थोथा भी कहा जाता है। नीला थोथा जड़ नाशक होता है। इसका इस्तेमाल फलों, सब्जियों और अन्य फसलों पर बैक्टीरिया के विकास को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।