शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में भी अपराधिक घटानओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन सूबे के कई स्कूलों व कॉलेजों से बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। जहां एक प्रोफेसर ने स्टूडेंट और शिक्षक के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है।
छात्रा के साथ प्रोफेसर ने की छेड़छाड़
दरअसल, यहां एक सरकारी कॉलेज की छात्रा के साथ उसके ही कॉलेज के प्रेफेसर द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: पैरालंपिक्स 2024: हिमाचल के बेटे ने जीता सिल्वर, छोटी सी उम्र में गंवाया था हाथ
अश्लील हरकतें करता था प्रोफेसर
शिकायतकर्ता ने कॉलेज के प्रोफेसर पवन कुमार पर अश्लील हरकतें करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।
प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज
मामले की पुष्टि करते हुए SP शिमला संजीव गांधी ने कहा कि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आरोपी प्रोफेसर छात्रा के साथ कब से छेड़छाड़ कर रहा था। फिलहाल, पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस टीम ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 354, 354A और 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ वर्दी का चढ़ा जुनून, DSP बना छोटे से गांव का बेटा
कई मामले आ चुके हैं सामने
उल्लेखनीय है कि राजधानी शिमला में इससे पहले भी छात्रा के साथ स्कूल में अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ के मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में कांगड़ा में एक अध्यापक पर स्कूल की एक छात्र के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया था।
छात्र ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर मामले की सूचना दी थी। छात्र ने बताया की वो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आदर्श में 7वीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल का एक अध्यापक पिछले कुछ समय से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था।
यह भी पढ़ें: ट्यूशन जा रही बच्ची के सामने बदमाशों ने रोकी गाड़ी, कहा- आओ हम छोड़ देते हैं
इसके अलावा मंडी जिला में भी एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे थे। वहीं, कांगड़ा जिला के जवाली में भी सरकारी स्कूल के शिक्षक पर स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे थे।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल
ऐसे मामले सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। लोगों के लिए अपने बच्चों की स्कूलों में सुरक्षा एक चिंता का विषय बन गया है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्या स्कूल व कॉलेज जैसे पवित्र स्थानों पर बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। अपने स्टूडेंट्स के साथ घिनौनी हरकतें करने वाले शिक्षकों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि आने वाले समय में कोई और शिक्षक कभी ऐसा करने की सोचे भी नहीं।