#अपराध

March 3, 2026

हिमाचल के होटल से ढेर सारा चिट्टा बरामद : तकिए के नीचे छुपाया था बैग, दो युवक गिरफ्तार

गोम्पा रोड होटल में छापा, हरियाणा-चंडीगढ़ के दो आरोपी काबू

शेयर करें:

chitta smugglers two boys bag hotel kullu himachal police

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी मनाली में नशे के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की है और आगे की जांच तेज कर दी है।

होटल में ठहरे थे युवक

होटल के कमरे में ठहरे इन युवकों के पास से 91.290 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। बता दें कि प्रदेश के पर्यटन क्षेत्रों से नशे की खेप को लाकर बेचने के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली पर गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे थे दो यार, ट्रक के नीचे घुसी बाइक- एक ने तोड़ा दम

गुप्त सूचना पर होटल में दबिश

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10:50 बजे एएसआई देवेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ आईबैक्स चौक पर गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोम्पा रोड स्थित एक होटल के कमरा नंबर 202 में ठहरे दो युवक नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर होटल में दबिश दी।

तकिए के नीचे मिला बैग

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को डबल बैड के तकिए के नीचे एक खाकी रंग का बैग मिला। बैग की जांच करने पर उसमें एक बीड़ी का बंडल, लाइटर, एक पर्स (जिसमें 1100 रुपये नकद और एटीएम कार्ड) तथा एक पारदर्शी लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे में 91.290 ग्राम चिट्टा पाया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली पर गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे थे दो यार, ट्रक के नीचे घुसी बाइक- एक ने तोड़ा दम

आरोपियों की पहचान

पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान-

  • विजय कुमार (31) निवासी फतेहाबाद, हरियाणा
  • संजीव वैद्य (24) निवासी सेक्टर 25-डी, चंडीगढ़

Chitta Smugglers Kullu

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना मनाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ASI देवेंद्र कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और मनाली में किसे सप्लाई की जानी थी। पर्यटन सीजन के दौरान नशे के खिलाफ यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख