#अपराध

November 17, 2025

हिमाचल : गाड़ी में बैठ नशा तस्करी कर रहा था चिट्टेरी, पुलिस को लगी खबर- माल संग दबोचा

पुलिस ने आरोपी की महिंद्रा पिकअप भी की सीज 

शेयर करें:

 NDPS Act

सोलन। हिमाचल पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। मामला सोलन जिले से रिपोर्ट हुआ है, जहां पुलिस ने नशे की खेप के साथ एक युवक को अरेस्ट किया है। वहीं, पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिंद्रा पिकअप से हो रही थी नशा तस्करी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते रविवार देर शाम SIU टीम धर्मपुर के क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। पुलिस द्वारा वहां से गुजर रहे सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि धर्मपुर फोरलेन पर खड़ी एक महिंद्रा पिकअप में एक युवक काफी समय से चिट्टा तस्करी में लिप्त है और इस बार भी युवाओं को सप्लाई करने के लिए नशे की खेप लेकर जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मात्र 10 हजार पर सरकारी नौकरी करेंगे युवा- CM सुक्खू के फैसले से भड़का विपक्ष- मांगा जवाब

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

सूचना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस टीम बिना देर किए धर्मपुर फोरलेन की ओर रवाना हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते ही महिंद्रा पिकअप में बैठे  युवक को तलाशी लेने के लिए कहा। पुलिस को देखकर युवक मासूम बनने लगा, मगर जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उनके पसीने छूट गए।

5 ग्राम चिट्टा बरामद 

पुलिस टीम को आरोपी के कब्जे से पुलिस को 5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनकी गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां के दरबार से वापस लौट रहे युवकों की बाइक आपस में टकराई, 3 ने तोड़ा दम

पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी

आरोपी के खिलाफ धर्मपुर थाना में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके। आरोपी की पहचान सूरज (29) पुत्र मनसुख राम निवासी गांव घडसी, डाकघर कोट, तहसील कसौली के तौर पर हुई है। 

पुलिस की जनता से अपील

जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को पहुंचाए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख