#अपराध

July 1, 2024

युवक स्कूटी चला रहा था और महिला पीछे बैठी थी: पुलिस ने रोका तो मिला चिट्टा

शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक युवक और महिला के पास से पुलिस ने चिट्टा बरामद किया है। मामला कालाअंब थाना क्षेत्र का है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर सैनवाला के पास पुलिस ने स्कूटी सवार युवक और महिला को गश्त के दौरान धर दबोचा।

ये रही युवक और महिला की पहचान

  • अनुज शर्मा उर्फ जाट निवासी नजदीक गुन्नूघाट नाहन
  • प्रीति अग्रवाल पत्नी प्रवेश अग्रवाल, निवासी अप्पर स्ट्रीट नाहन

एप्लाइड फॉर नम्बर की स्कूटी थी

पुलिस द्वारा बताया गया कि ये दोनों एप्लाइड फॉर नम्बर की स्कूटी पर सवार होकर काली मंदिर सैनवाला के पास से गुजर रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें तलाशी के लिए रोक लिया। इस दौरान पुलिस को युवक और महिला के पास से 7।1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। यह भी पढ़ें: बड़ी सफलता: ढेर सारी चरस और 2 लाख रुपए कैश के साथ तीन तस्कर अरेस्ट ऐसे में पुलिस ने बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को अपनी हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ कालाअंब थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

तीन दिन की रिमांड पर भेजे

वहीं, पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन की रिमांड पर अपने पास रखा है। इस दौरान दोनों से पूछताछ कर इनके सप्लायर्स और खरीददारों का राज उगलवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सुपरवाइजर का काम करता था 21 साल का लड़का: दुनिया छोड़ गया

मामले की पुष्टि सिरमौर जिला के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि मामले में आगामी जांच की जा रही है। नशा तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख