#अपराध

July 29, 2024

हिमाचल में फैला था पंजाब के तस्कर 'जिम्मी' का नेटवर्क: चिट्टा लिए 5 अरेस्ट

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला पुलिस ने चिट्टा तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त किया है। पुलिस ने चिट्टे (हेरोइन) की बड़ी खेप के साथ पांच तस्करों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशा माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पंजाब के सप्लायर हरप्रीत सिंह के नेटवर्क को हिमाचल में डिस्मेंटल किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी जिम्मी से ही चिट्टा खरीदते थे। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 5 साल की बच्ची के साथ 14 वर्षीय लड़के ने की नीच हरकत

कार की ली तलाशी

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के रोपड़ का चिट्टा तस्कर हरप्रीत सिंह का नेटवर्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं को भारी मात्रा में चिट्टा सप्लाई कर रहा है। इसी के चलते पुलिस की स्पेशल टीम ने पावर हाउस रोड में खड़ी एक कार की तलाशी ली।

चिट्टे (हेरोइन) की खेप हुई बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी में से 19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी में बैठे दोनों लोगों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। आरोपियों की पहचान राजीव गुप्ता (35) और अमित रावत (26) निवासी सोलन के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर इमेज सुधारेगी सुक्खू सरकार: हर मंत्री को मिलेंगे दो असिस्टेंट शुरुआती जांच में पाया गया कि कार सवार युवकों ने चिट्टे की यह खेप रोपड़, पंजाब के हरप्रीत सिंह उर्फ जिम्मी से खरीदी थी। मामले में कार्रवाई के दौरान हरप्रीत सिंह को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार कर तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया।

सलाखों के पीछे तस्कर जिम्मी

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने बाबरा चंबाघाट गांव के एक मकान में छापेमारी के दौरान तीन लोगों को चिट्टे (हेरोइन) की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नितिन कुमार (24), दीक्षित शर्मा (24) और साहिल (21) निवासी सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह यह खेप जिम्मी से खरीदते थे। यह भी पढ़ें: हिमाचल: नशा, भद्दा डांस करते विदेशी पर्यटकों का वीडियो वायरल; विहिप ने दी चेतावनी

पुलिस गिरफ्तम में पांच लोग

मामले की पुष्टि करते हुए SP गौरव सिंह ने बताया कि पंजाब के सप्लायर हरप्रीत सिंह के नेटवर्क को हिमाचल में डिस्मेंटल किया गया है। पुलिस द्वारा चिट्टे की खेप के साथ कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख